
पिछले साल 29,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 70 एक बार फिर शानदार डील के साथ मिल रहा है। लॉन्च के बाद इस फोन की कीमत बढ़कर 32,999 तक पहुंच गई थी, लेकिन अब यह दोबारा 29,999 में उपलब्ध हो गया है। खास बात यह है कि ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर चल रहे बैंक और कैशबैक ऑफर्स के जरिए इसकी इफेक्टिव कीमत करीब 27,999 रुपये पड़ जाएगी। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Flipkart पर Motorola Edge 70 स्मार्टफोन के साथ कई तरह के ऑफर्स दिए जा रहे हैं। बैंक ऑफर के तहत 1,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद कीमत लगभग 28,499 रुपये हो जाती है। इसके अलावा Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे पेमेंट ऑप्शंस पर करीब 1,000 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक भी मिल रहा है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत 27,999 रुपये मिल सकती है। यह आप नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट में भी देख सकते हैं। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि यह फाइनल प्राइस नहीं बल्कि सभी ऑफर्स अप्लाई करने के बाद की संभावित कीमत है।
ब्रांड द्वारा 6 महीने की नो कॉस्ट EMI का ऑफर भी दिया जा रहा है साथ ही अगर आप अपना पुराना फोन सेल करना चाहें तो करीब 26,050 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल सकता है। हालांकि यह पुराने फोन की कंडीशन के हिसाब से मिलेगा।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Motorola Edge 70 5G में 6.67-इंच की 1.5K pOLED पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। जो 2712 × 1220 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500निट्स पीक ब्राइटनेस से लैस है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है और Water Touch तकनीक के चलते यूजर्स गीले हाथों से भी आसानी से स्क्रीन इस्तेमाल कर सकते हैं।
परफॉरमेंस के लिए Motorola Edge 70 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर लगा हुआ है। जो 4nm फेब्रिकेशन पर बना है और 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड ऑफर करता है। कंपनी के अनुसार यह अपने पिछले वर्जन से 27% तेज CPU, 30% बेहतर GPU और 65% तक बेहतर AI परफॉर्मेंस दे सकता है। वहीं, गेमिंग और हैवी यूज के दौरान हीटिंग को कंट्रोल करने के लिए इसमें 4600mm² VC कूलिंग सिस्टम भी है।
पावर बैकअप के लिए Motorola Edge 70 फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, हमारी टेस्टिंग में इसका बैटरी बैकअप 11 घंटे 13 मिनट तक का देखा गया है, जो कई फ्लैगशिप फोंस से बेहतर है। चार्जिंग के लिए इसमें 68W फास्ट चार्जिंग दी गई है, जो फोन को 20% से 100% तक सिर्फ 44 मिनट में चार्ज कर सकती है। साथ ही यह 15W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 70 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का OIS प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और एक 3-इन-1 लाइट सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Motorola Edge 70 स्मार्टफोन MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे इसकी बिल्ड क्वालिटी मजबूत है। साथ ही इसमें IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रह सकता है।
यदि आप 30,000 रुपये के बजट में प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉरमेंस और शानदार कैमरा वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Motorola Edge 70 5G को चुन सकते हैं। यह आपको निराश नहीं करेगा। उम्मीद करते हैं यह डील आपके काम आएगी। ऐसी ही खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।










