Moto Edge 30 के लॉन्च से पहले सामने आई लाइव इमेज, डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा

Moto Edge 30 स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि Qualcomm Snapdragon 778G+ प्रोसेसर और 8GB रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Join Us icon

Motorola ने कुछ समय पहले ही ग्लोबल मार्केट में Moto Edge 30 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। खबरों की माने तो मोटोरोला जल्द ही Moto Edge 30 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है। मोटोरोला की की Edge सीरीज का अपकमिंग स्मार्टफोन NBTC और Geekbench समेत कई सर्टिफिकेशन्स और बेंच मार्क वेबसाइट पर लिस्ट हो गए हैं। अब मोटोरोला का अपकमिंग Moto Edge 30 स्मार्टफोन की लाइव इमेज सामने आई है, जिससे इसके डिजाइन और डिस्प्ले को लेकर जानकारी मिलती है। मोटो एज 30 स्मार्टफोन की इमेज Nils Ahrensmeier ने ट्विटर पर शेयर की है।

लीक इमेज से कंफर्म होता है कि Moto Edge 30 स्मार्टफोन का रिफ्रेश रेट 144Hz होगा और इसमें पंच होल नॉच दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। अपकमिंग Moto Edge 30 स्मार्टफोन के कैमरा मॉड्यूल की बात करें तो यह Pro वेरिएंट्स जैसा ही होगा।

Moto Edge 30 स्मार्टफोन के इस फोटो से कंफर्म होता है कि इस फोन के पहले सामने आए रेंडर सही थे। इसके साथ ही मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स भी पहले लीक हो चुके हैं। यहां हम आपको अपकमिंग Moto Edge 30 स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं।

Moto Edge 30 : स्पेसिफिकेशन्स

Moto Edge 30 स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें 6.55-इंच का Full HD+ pOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन 1080 x 2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। Geekbench के डेटाबेस से कंफर्म होता है कि फोन में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 778G+ प्रोसेसर और Adreno 642L ग्राफिक्स दिया जाएगा। इस फोन में 8GB की रैम दी जाएगी। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M53 5G के इंडिया लॉन्च से पहले लीक हुए स्टोरेज और कलर वेरिएंट्स, जानें क्या होगी कीमत

Motorola Edge 30 Pro smartphone launched with 50MP Camera 5000mah battery check price and specifications

Moto Edge 30 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिया जाएगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा। इसके साथ ही फोन में 50MP का ही अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। Moto Edge 30 स्मार्टफोन को लेकर बताया जा रहा है कि फोन में 4,000mAh की बैटरी और 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। मोटोरोला का यह फोन Android 12 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Vivo T सीरीज के दो स्मार्टफोन भारत में जल्द होंगे लॉन्च, 25,000 रुपये से कम होगी कीमत

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here