
Motorola Moto Edge 30 स्मार्टफोन कुछ हफ्तों पहले यूरोपीयन मार्केट में लॉन्च किया गया था। अब मोटोरोला का यह स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में एंट्री के लिए तैयार है। Motorola ने Edge 30 स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। Motorola ने एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि Moto Edge 30 स्मार्टफोन भारत में 12 मई को लॉन्च किया जाएगा। मोटोरोला ने लॉन्च से पहले Flipkart पर अपकमिंग Moto Edge 30 इंडियन वेरिएंट वाले स्मार्टफोन को लेकर कुछ जानकारियां शेयर की हैं।
Moto Edge 30 स्मार्टफोन को लेकर कंपनी ने जानकारी शेयर की है कि यह भारत का सबसे हल्का 5G स्मार्टफोन होगा। मोटोरोला यूरोपियन मार्केट में पहले ही इस स्मार्टफोन को लॉन्च कर चुकी है। ऐसे में इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।
Moto Edge 30 : स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Moto Edge 30 स्मार्टफोन में 6.5-इंच का Full HD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। मोटोरोला के इस फोन में पंच होल कटआउट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है।
मोटोरोला के Edge 30 स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 778G+ प्रोसेसर के साथ पेश किया है। फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 642L GPU, 8GB RAM, और 256GB तक का स्टोरेज दिया है। मोटोरोला का यह फोन Android 12 पर आधारित MyUX पर रन करता है।
Moto Edge 30 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ फोन में 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में 2MP का डेप्थ सेंसर और 32MP का फ़्रंट कैमरा दिया है।
Moto Edge 30 स्मार्टफोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही फोन में 33W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में चार्जिंग के लिए Type-C पोर्ट, स्टीरियो स्पीकर और Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन का वजन 155 ग्राम है। यह भी पढ़ें : सबसे पावरफुल प्रोसेसर और दमदार कैमरे के साथ OnePlus 10 Ultra करेगा एंट्री, लीक हुई खूबियां
मोटोरोला Edge 30 स्मार्टफोन को यूरोप में 449.99 यूरो (करीब 36,000 रुपये) की क़ीमत में पेश किया गया है। संभव है कि भारत में इस फ़ोन को कम क़ीमत में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Vivo Y75 4G स्मार्टफोन भारत में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च























