कौन हैं Xiaomi India के नए प्रेसिडेंट मुरलीकृष्णन बी, जानें सबकुछ

मुरलीकृष्णन बी आगामी 1 अगस्त 2022 से Xiaomi India के नए प्रेसिडेंट का कार्यभार संभालेंगे।

Join Us icon

Xiaomi India ने मुरलीकृष्णन बी को भारत में अपना नया प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। मुरलीकृष्णन कई वर्षों से शाओमी इंडिया के साथ काम कर रहे हैं। वे 1 अगस्त 2022 से Xiaomi India के नए प्रेसिडेंट का कार्यभार संभालेंगे। इससे पहले मुरलीकृष्णन 2018 से Xiaomi India के चीफ़ ऑपरेटिंग ऑफ़िसर थे। शाओमी इंडिया के प्रेसिडेंट के तौर पर मुरलीकृष्णन कंपनी रोज़ाना के काम और सेवाओं की देखरेख करेंगे। इसके साथ ही वे कंपनी के सभी सार्वजनिक मामलों और स्ट्रेटेजिक प्रोजेक्ट का भी हिस्सा होंगे। शाओमी ने एक प्रेस रिलीज़ शेयर करते हुए ये जानकारी दी है।

Xiaomi इंडिया को मिल नया प्रेसिडेंट

Xiaomi इंडिया ने Muralikrishnan B को कंपनी का नया प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। मुरलीकृष्णन ने पाँच साल पहले शाओमी इंडिया को COO (चीफ़ ऑपरेटिंग ऑफ़िसर) के तौर पर जॉइन किया था। अब कंपनी ने उनका प्रमोशन करते हुए उनको प्रेसिडेंट बना दिया है। शाओमी से पहले वे ई-कॉमर्स वेबसाइट eBay इंडिया के को हेड कर रहे थे। इसके साथ ही वे Jabong India में COO रह चुके हैं। इसके साथ ही वे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Mantra के वाइस प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं।

मुरलीकृष्णन शाओमी इंडिया के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन के साथ मिल कर काम करेंगे। पिछले साल कंपनी ने मनु कुमार जैन की ज़िम्मेदारी को बढ़ाते हुए उन्हें ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है।

शाओमी इंडिया के प्रेसिडेंट पद सँभालने वाले मुरलीकृष्मन बी IIM– कोलकाता के एल्यूनिनाई है, जो पिछले 25 सालों से कंज्यूमर टेक्नोलॉजी क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे ब्रांड की ग्रोथ, ऑफलाइस सेल, सर्विस और कंपनी के डेली ऑपरेशन की ज़िम्मेदारी संभालेंगे। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आएगा Vivo T1X 4G स्मार्टफोन, जानें कीमत और खूबियां

Xiaomi India पर पिछले दिनों मनी लॉन्ड्रिंग और कर चोरी जैसे कई गंभीर वित्तीय अपराध में शामिल रहने के आरोप लगे हैं। इन मामलों पर भारतीय एजेंसियां जांच कर रही हैं। इन आरोपों के बीच कंपनी भारत में कई फेरबदल कर रही है। Xiaomi ने हाल ही में कंपनी के नए जनरल मैनेजर के रूप में एल्विन त्से की नियुक्ति की घोषणा की है। इसके साथ ही POCO India के कंट्री मैनेजर अनुज शर्मा को Xiaomi India के मुख्य मार्केटिंग ऑफ़िसर के तौर पर नियुक्त किया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here