नया फोन खरीदते ही करें ये 5 जरूरी सेटिंग्स ऑन, प्राइवेसी और एक्सपीरियंस दोनों हो जाएंगे बेहतर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/Setting-Up-a-New-Android-Phone.jpg

नया स्मार्टफोन खरीदने का एक्साइटमेंट अलग ही लेवल का होता है। बॉक्स खोलने से लेकर पहली बार फोन ऑन करने तक हर चीज खास लगती है। खासतौर पर जब आप Android फोन लेते हैं, तो उसे अपने हिसाब से कस्टमाइज करने के ढेरों ऑप्शन मिलते हैं, जैसे- वॉलपेपर बदलना, थीम लगाना, ऐप्स इंस्टॉल करना और बहुत कुछ, लेकिन सिर्फ लुक और डिजाइन बदलना ही काफी नहीं होता है। असल में, कुछ ऐसी सेटिंग्स होती हैं, जो आपके फोन के उपयोग के तरीके को पूरी तरह बदल सकती हैं। ये सेटिंग्स न सिर्फ आपके एक्सपीरियंस को बेहतर बनाती हैं, बल्कि आपकी प्राइवेसी, सिक्योरिटी और डिजिटल हेल्थ को भी मजबूत करती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका नया फोन स्मार्ट तरीके से काम करे और हर स्थिति में आपकी मदद करे, तो नीचे दी गई 5 सेटिंग्स को जरूर ऑन करें।

Notification History

अक्सर हम सभी के साथ ऐसा होता है कि फोन में कोई नोटिफिकेशन आता है और हम गलती से उसे स्वाइप करके हटा देते हैं। बाद में याद आता है कि शायद वह जरूरी मैसेज था, लेकिन तब तक वह हमेशा के लिए गायब हो चुका होता है। यहीं पर Notification History फीचर काम आता है। यह फीचर आपके फोन में आने वाली हर नोटिफिकेशन का रिकॉर्ड रखता है, चाहे आपने उसे डिलीट कर दिया हो यानी अगर आपने गलती से कोई WhatsApp मैसेज या ईमेल नोटिफिकेशन हटा दिया, तो आप उसे बाद में आसानी से देख सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह एक तरह से Undo बटन की तरह काम करता है।

आप पुरानी नोटिफिकेशन पर टैप करके सीधे उस ऐप या मैसेज तक पहुंच सकते हैं। इसे ऑन करने के लिए आपको फोन की Settings में जाकर Notifications सेक्शन में Notification History (Settings > Notifications > Notification history) को एक्टिव करना होगा। एक बार ऑन करने के बाद यह फीचर आपके हर नोटिफिकेशन को सुरक्षित रखने लगेगा।

Find My Device (Find Hub)

नया फोन सेट करते समय सबसे जरूरी सेटिंग्स में से एक है- Find My Device। हालांकि अब इस फीचर का नाम फाइंड हब हो गया है। हैरानी की बात यह है कि आज भी कई लोग इस फीचर को ऑन नहीं करते हैं, जबकि यह आपके फोन को खोने या चोरी होने की स्थिति में सबसे बड़ा सहारा बन सकता है। यह फीचर आपको अपने फोन की लोकेशन ट्रैक करने की सुविधा देता है।

अगर आपका फोन कहीं खो जाए, तो आप दूसरे डिवाइस से लॉगिन करके उसकी लाइव लोकेशन देख सकते हैं, उसे लॉक कर सकते हैं या जरूरत पड़ने पर पूरा डेटा भी डिलीट कर सकते हैं। Google का नया Find Hub फीचर इसे और भी पावरफुल बनाता है। यह आस-पास मौजूद दूसरे Android डिवाइसेज की मदद से आपके फोन की लोकेशन ट्रैक कर सकता है। यहां तक कि जब आपका फोन ऑफलाइन हो या इंटरनेट बंद हो। इसलिए नया फोन लेते ही इस फीचर को चेक करना और एक्टिव रखना बेहद जरूरी है।

App Pinning

कई बार ऐसा होता है कि आप अपना फोन किसी दोस्त को फोटो दिखाने या बच्चे को गेम खेलने के लिए देते हैं, लेकिन वे गलती से या जानबूझकर दूसरी ऐप्स खोलने लगते हैं। इस समस्या का आसान समाधान App Pinning फीचर है। यह फीचर किसी एक ऐप को स्क्रीन पर लॉक कर देता है, जिससे यूजर उसी ऐप तक सीमित रहता है।

जब आप किसी ऐप को पिन कर देते हैं, तो कोई भी व्यक्ति उस ऐप से बाहर नहीं जा सकता है, नोटिफिकेशन नहीं खोल सकता और फोन के दूसरे हिस्सों तक एक्सेस नहीं कर सकता है। ऐप से बाहर निकलने के लिए पासवर्ड, PIN या फिंगरप्रिंट की जरूरत होती है। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है, जो अपना फोन दूसरों के साथ शेयर करते हैं। इसे Settings > Security & Privacy > More security settings में जाकर आसानी से ऑन किया जा सकता है।

Focus Mode और Bedtime Mode

आज के समय में स्मार्टफोन सबसे बड़ा डिस्ट्रैक्शन भी बन चुका है। लगातार नोटिफिकेशन, सोशल मीडिया और ऐप्स की वजह से फोकस करना मुश्किल हो जाता है। यहीं पर Focus Mode और Bedtime Mode जैसे फीचर्स आपकी मदद करते हैं। ये दोनों फीचर्स Digital Wellbeing का हिस्सा हैं और आपकी डिजिटल लाइफ को बैलेंस करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Focus Mode आपको यह तय करने की सुविधा देता है कि आप किस समय किन ऐप्स को बंद रखना चाहते हैं, जैसे-काम के दौरान सोशल मीडिया ऐप्स को ब्लॉक कर सकते हैं, ताकि आपका ध्यान भटके नहीं। वहीं Bedtime Mode आपकी नींद को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह फीचर रात के समय नोटिफिकेशन को साइलेंट कर देता है, स्क्रीन को ग्रेस्केल बना देता है, ब्राइटनेस कम कर देता है और डार्क मोड ऑन कर देता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आपकी स्क्रीन टाइम आदतों को कंट्रोल करता है और आपको बेहतर नींद लेने में मदद करता है। एक बार सेट करने के बाद ये फीचर्स अपने आप काम करते रहते हैं- यानी Set it and forget it टाइप का एक्सपीरियंस।

Android security features

आज के Android स्मार्टफोन्स में सिक्योरिटी पहले से कहीं ज्यादा एडवांस हो गई है। खासतौर पर तीन फीचर्स-Identity Check, Theft Detection Lock और Offline Device Lock आपके फोन को चोरी और डेटा चोरी से बचाने में बेहद अहम हैं।

इन सभी फीचर्स को Settings > Security & Privacy में जाकर आसानी से एक्टिव किया जा सकता है।

नया फोन खरीदना जितना मजेदार होता है, उसे सही तरीके से सेट करना उतना ही जरूरी होता है। ऊपर बताई गई ये 5 सेटिंग्स सिर्फ छोटे बदलाव नहीं हैं, बल्कि ये आपके फोन के पूरे एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकती हैं। Notification History आपकी मिस हुई जानकारी को वापस लाता है, Find hub आपके फोन को सुरक्षित रखता है, App Pinning आपकी प्राइवेसी को मजबूत करता है, Focus और Bedtime Mode आपकी डिजिटल लाइफ को बैलेंस करते हैं और Android के सिक्योरिटी फीचर्स आपके डेटा को हर स्थिति में सुरक्षित रखते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका नया Android फोन सिर्फ स्मार्ट ही नहीं, बल्कि सुरक्षित और ज्यादा उपयोगी भी बने, तो इन सेटिंग्स को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।

सवाल-जवाब (FAQs)

Notification History क्या है और यह क्यों जरूरी है?

Notification History एक ऐसा फीचर है जो आपके फोन में आने वाली सभी नोटिफिकेशन का रिकॉर्ड रखता है, चाहे आपने उन्हें हटा दिया हो। अगर आप गलती से कोई जरूरी नोटिफिकेशन स्वाइप कर देते हैं, तो आप इस फीचर की मदद से उसे दोबारा देख सकते हैं। Android में यह फीचर आपके लिए Undo की तरह काम करता है और मिस हुई जानकारी को वापस पाने में मदद करता है।

Find My Device यानी Find Hub कैसे काम करता है?

Find My Device सिक्योरिटी फीचर है जो आपके फोन की लोकेशन ट्रैक करने में मदद करता है। अगर आपका फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो आप किसी दूसरे डिवाइस से लॉगइन करके उसकी लोकेशन देख सकते हैं, उसे लॉक कर सकते हैं या डेटा डिलीट कर सकते हैं। यह फीचर आपके फोन को वापस पाने का सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है।

App Pinning फीचर कब उपयोगी होता है?

App Pinning फीचर तब बहुत उपयोगी होता है जब आप अपना फोन किसी और को देते हैं,जैसे- दोस्त को फोटो दिखाने या बच्चे को गेम खेलने के लिए। इस फीचर को ऑन करने के बाद यूजर सिर्फ उसी ऐप तक सीमित रहता है और फोन के बाकी हिस्सों तक एक्सेस नहीं कर पाता है। इससे आपकी पर्सनल जानकारी सुरक्षित रहती है।

Focus Mode और Bedtime Mode में क्या अंतर है?

Focus Mode का इस्तेमाल आप दिन में काम करते समय डिस्ट्रैक्शन से बचने के लिए कर सकते हैं। इसमें आप कुछ ऐप्स को अस्थायी रूप से बंद कर सकते हैं। वहीं Bedtime Mode खासतौर पर रात के लिए होता है, जो नोटिफिकेशन साइलेंट करता है, स्क्रीन को डिम और ग्रेस्केल बनाता है ताकि आपकी नींद बेहतर हो सके। दोनों फीचर्स मिलकर आपकी डिजिटल लाइफ को बैलेंस करने में मदद करते हैं।

Android के Security फीचर्स फोन को कैसे सुरक्षित रखते हैं?

Android में मौजूद सिक्योरिटी फीचर्स जैसे Identity Check, Theft Detection Lock और Offline Device Lock आपके फोन को चोरी और डेटा एक्सेस से बचाते हैं। अगर कोई आपका फोन छीनता है या इंटरनेट बंद कर देता है, तो ये फीचर्स अपने आप फोन को लॉक कर देते हैं। इससे आपका पर्सनल डेटा सुरक्षित रहता है और किसी अनजान व्यक्ति को एक्सेस नहीं मिल पाता है।