नए एंड्रॉयड फोन में Contacts ट्रांसफर कैसे करें, जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/02/How-to-transfer-contacts-to-a-new-Android-phone.jpg

नया Android फोन लेने के बाद सबसे जरूरी कामों में से एक होता है अपने पुराने फोन के कॉन्टैक्ट्स को सुरक्षित तरीके से नए डिवाइस में ट्रांसफर करना। अच्छी बात यह है कि Android फोन में Contacts ट्रांसफर करना बेहद आसान है। अगर आपने पहले से Google Account इस्तेमाल किया है, तो पूरा काम कुछ ही मिनटों में हो सकता है। वैसे, कई लोग Google अकाउंट के जरिए ऑटोमैटिक सिंक का उपयोग करना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप Google Sync के अलावा एक अतिरिक्त सुरक्षा चाहते हैं या बिना Google अकाउंट के कॉन्टैक्ट्स ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो मैन्युअल तरीका भी आपके लिए बेहतर है। इस प्रक्रिया में आप अपने पुराने फोन से एक vCard (.vcf) फाइल बनाते हैं और उसे नए फोन में इंपोर्ट करते हैं। यह तरीका खासतौर पर तब काम आता है जब आप डाटा का ऑफलाइन बैकअप रखना चाहते हैं या भविष्य के लिए आर्काइव तैयार करना चाहते हैं। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कैसे नए फोन को कॉन्टैक्ट यानी मोबाइल नंबर को ट्रांसफर कर सकते हैं?

Google अकाउंट के जरिए Contacts ट्रांसफर कैसे करें

अगर आप किसी भी तरह के झंझट में नहीं पड़ना चाहते हैं, तो गूगल अकाउंट के जरिए नए फोन में कॉन्टैक्ट्स यानी मोबाइल नंबर को ट्रांसफर करना सबसे आसान है। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः

नए Android फोन में Contacts मैन्युअली कैसे ट्रांसफर करें

अगर आप बिना Google अकाउंट के कॉन्टैक्ट्स ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो मैन्युअल तरीका भी है। इस प्रक्रिया में आप अपने पुराने फोन से एक vCard (.vcf) फाइल बनाना होगा और इसे नए फोन में इंपोर्ट करना होगा। यह तरीका खासतौर पर तब काम आता है जब आप डाटा का ऑफलाइन बैकअप रखना चाहते हैं या भविष्य के लिए आर्काइव तैयार करना चाहते हैं।

Samsung फोन में Contacts Export कैसे करें

सैमसंग फोन में vCard (.vcf) के जरिए कॉन्टैक्ट एक्सपोर्ट करने के लिए नीचे दिए गए तरीके को आजमा सकते हैंः

Samsung फोन में Contacts Import कैसे करें

सैमसंफ फोन में कॉन्टैक्ट्स को इंपोर्ट करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं?

Google Pixel या OnePlus फोन में Contacts Export कैसे करें

Google Pixel या OnePlus के फोन में भी कॉन्टैक्ट्स को आसानी से एक्सपोर्ट करन सकते हैंः

Google Pixel या OnePlus फोन में Contacts Import कैसे करें

Google Pixel या OnePlus फोन में Contacts इंपोर्ट करने के लिए नीचे दिए गए तरीके को आजमा सकते हैंः

vCard फाइल को नए फोन में कैसे ट्रांसफर करें

जब .vcf फाइल तैयार हो जाए, तो उसे नए फोन में भेजना होगा। इसके लिए आप कई तरीके इस्तेमाल कर सकते हैं:

ध्यान रखें कि फाइल नए फोन की Internal Storage में मौजूद होनी चाहिए, ताकि आप उसे आसानी से इंपोर्ट कर सकें।

मैन्युअल तरीके से Contacts ट्रांसफर करना थोड़ा लंबा जरूर है, लेकिन यह सबसे सुरक्षित विकल्पों में से एक है। इससे आपके पास एक ऑफलाइन बैकअप भी रहता है और आप जरूरत पड़ने पर किसी भी डिवाइस में कॉन्टैक्ट्स इंपोर्ट कर सकते हैं। अगर आप भविष्य में बार-बार फोन बदलने वाले हैं, तो सलाह है कि Import करते समय कॉन्टैक्ट्स को अपने Google अकाउंट में सेव करें। इससे अगली बार ट्रांसफर और भी आसान हो जाएगा।

सवाल- जवाब (FAQs)

क्या Android और iPhone के बीच Contacts ट्रांसफर हो सकते हैं?

हां, बिल्कुल। आप iPhone से Android में कॉन्टैक्ट्स ट्रांसफर करने के लिए Google अकाउंट सिंक या vCard एक्सपोर्ट का तरीका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी तरह Android से iPhone में ट्रांसफर करने के लिए Google Sync या Move to iOS ऐप का उपयोग किया जा सकता है।

vCard (.vcf) फाइल क्या होती है?

vCard एक स्टैंडर्ड फाइल फॉर्मेट है जिसमें आपके सभी कॉन्टैक्ट्स एक ही फाइल में सेव हो जाते हैं। इसे आप किसी भी स्मार्टफोन या ईमेल सर्विस में इंपोर्ट कर सकते हैं।

क्या मैन्युअल तरीके से ट्रांसफर करना सुरक्षित है?

हां, यह पूरी तरह सुरक्षित है। जब आप .vcf फाइल बनाते हैं, तो आपके पास कॉन्टैक्ट्स की एक अलग बैकअप कॉपी रहती है, जिससे डाटा खोने का खतरा कम हो जाता है।

क्या बिना Google अकाउंट के कॉन्टैक्ट्स ट्रांसफर कर सकते हैं?

हां, आप vCard फाइल बनाकर उसे नए फोन में इंपोर्ट कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में Google अकाउंट की जरूरत नहीं होती है।

क्या .vcf फाइल iPhone में भी काम करती है?

हां, vCard फाइल iPhone में भी सपोर्ट होती है। आप इसे iCloud या सीधे फोन में इंपोर्ट कर सकते हैं।

अगर कॉन्टैक्ट्स डुप्लिकेट हो जाएं तो क्या करें?

Contacts ऐप में Merge या Fix & Manage विकल्प का उपयोग करके डुप्लिकेट कॉन्टैक्ट्स को हटाया या मर्ज किया जा सकता है।

क्या इंटरनेट जरूरी है?

नहीं, मैन्युअल ट्रांसफर के लिए इंटरनेट जरूरी नहीं है। आप Bluetooth, USB या Nearby Share से भी फाइल ट्रांसफर कर सकते हैं।

कौन सा तरीका बेहतर है – Google Sync या vCard?

अगर आप बार-बार फोन बदलते हैं, तो Google Sync बेहतर है। लेकिन अतिरिक्त सुरक्षा और ऑफलाइन बैकअप के लिए vCard तरीका ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

क्या बड़े कॉन्टैक्ट लिस्ट में ज्यादा समय लगता है?

नहीं, आमतौर पर हजारों कॉन्टैक्ट्स भी कुछ ही सेकंड में इंपोर्ट हो जाते हैं।

क्या सिम कार्ड से कॉन्टैक्ट्स ट्रांसफर करना सही तरीका है?

सिम कार्ड में सीमित कॉन्टैक्ट्स स्टोर होते हैं और अक्सर नाम/डिटेल कट सकती है। इसलिए यह तरीका उतना सुरक्षित या बेहतर नहीं माना जाता है।

भविष्य में कॉन्टैक्ट्स सुरक्षित रखने के लिए क्या करें?

सबसे अच्छा तरीका है कि कॉन्टैक्ट्स को Google अकाउंट में सेव रखें और समय-समय पर Sync ऑन रखें। साथ ही, एक vCard बैकअप फाइल भी अलग से सेव करके रखें।