
पिछले साल शाओमी ने रेडमी नोट 4 मॉडल को पेश किया था। हालांकि उस वक्त यह चीन में लॉन्च किया गया था लेकिन इस वर्ष के शुरूआत में कंपनी ने भारत में इसे पेश किया और कुछ ही महीनों में यह भाारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया। वहीं अब इसके नए संस्करण की भी काफी चर्चा हो रही है। हाल में ही शाओमी रेडमी नोट 5 की जानकारी लीक हुई थी। खबर के अनुसार कंपनी बेजल लेस डिसप्ले वाला फोन लाने की तैयारी कर रही है। वहीं आज एक बार फिर से शाओमी के इस नए फोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टैना पर देखा गया है।
जीएसएम अरीना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सर्टिफिकेशन साइट पर दो शाओमी के दो मॉडल लिस्ट किए गए हैं। हालांकि कंपनी ने इसे रेडमी नोट 5 अभी नहीं कहा है लेकिन जो पहले लीक आए हैं उनसे काफी मिलते हैं। कंपनी ने मेट7 और मी7 कोड नाम से इन फोंस को लिस्ट कियाा है। दोनों फोन न्यू डिजाइन ट्रेंड 18:9 स्पेक्ट रेशियो के साथ हैं। ऐसे में आशा की जा सकती है कि ये रेडमी नोट 5 ही हो।
64जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ नोकिया 7, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ
हालांकि पहले जानकारी दी गई थी कि शआोमी रेडमी नोट 5 को कंपनी इस बार डुअल कैमरे से लैस कर सकती है लेकिन इस बार जो फोन लिस्ट किए गए हैं उनमें एक ही रियर कैमरा है। वहीं कैमरे के नीचे शाओमी स्टाइल में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर उपलब्ध है।
इससे पहले जो जानकारी दी गई थी उसके अनुसार शाओमी रेडमी नोट 5 में 5.5-इंच की स्क्रीन होने की बात कही गई है लेकिन जो फोन लिस्ट किए गए हैं उनमें 5.9-इंच के फैबलेट की बात कही गई है। हालांकि अब तक कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं आई है। हां फोन के दूसरे स्पेसिफिकेशन यहां उपलब्ध हैं। लिस्ट किए गए मेट7 और मी7 158.5 x 75.45 x 8.05 एमएमए डायमेंशन के साथ उपलब्ध है जबकि उनका वजन 179.5 ग्राम है। फोन में 18:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ 2160 x 1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.99-इंच की स्क्रीन दी गई है। इसके साथ ही 4,000 एमएएच की बैटरी और 2गीगाहट्र्ज का प्रोसेसर है।
दिवाली पर दिया जियो ने झटका, मंहगे हुए टैरिफ प्लान्स
हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि मीडियाटेक चिपसेट है या फिर क्वालकॉम। वैसे बता दूं कि भारत में अब तक शाओमी ने मीडियाटेक चिपसेट के साथ कोई भी फोन लॉन्च नहीं किया है। ऐसे में भारत में क्वालकॉम स्नैपड्रैगर 630 प्रोसेसर वाला मॉडल ही देखने को मिले। यह फोन 3जीबी रैम और 4जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है जबकि मैमोरी आॅप्शन तीन हैं। 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी, 4जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी।
फोन में 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा डुअल टोन एलईडी के साथ दिया गया है। जबकि सेकेंडरी कैमरा 5-मेगापिक्सल का है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट है और इसके साथ ही एलटीई भी मिलेगा। लिस्ट कियाा गया फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर कार्य करता है जबकि इसमें आपको मीयूआई 9 देखने को मिलेगा।


















