Nokia का 55 इंच 4K स्मार्टटीवी इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट, एंडरॉयड 9 और JBL साउंड सिस्टम के साथ होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/11/Smart-TV.jpg

इंडिया विश्व के सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजार में से एक है। दुनियाभर की टेक कंपनियां भारत में अपना भविष्य तालाश रही है। स्मार्टफोन की बड़ी मार्केट बनने के बाद अब देश में स्मार्ट टेलीविज़न की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। Samsung व LG के फ्लैगशिप स्मार्ट टेलीविज़न के साथ ही Xiaomi सस्ते बजट में टीवी उपलब्ध करा रही है। पिछले दिनों OnePlus और Motorola ने भी भारत में अपना स्मार्ट टेलीविज़न उतारा था। वहीं अब स्मार्ट टीवी के बाजार में Nokia भी अपना लक आज़माने को तैयार है। Nokia ब्रांड भी इंडिया में अपना स्मार्ट टेलीविज़न लॉन्च करने जा रही है और यह स्मार्टटीवी भारतीय सर्टिफिकेशन्स साइट पर भी लिस्ट हो गया है।

Nokia के स्मार्ट टीवी की जानकारी पिछले हफ्ते ही सामने आई थी। Nokia ने इस टेलीविज़न के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक इस आने वाले टीवी की डिटेल्स शेयर नहीं की गई है, लेकिन यह स्मार्टटीवी अब भारतीय सर्टिफिकेशन साइट ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड यानि BIS पर लिस्ट हो गया है। BIS पर इस टीवी को 55CAUHDN मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है, जिससे टीवी से जुड़ी अहम जानकारी मिली है।

सर्टिफिकेशन्स में हुआ खुलासा

BIS सर्टिफिकेशन्स से यह पता चला है कि Nokia का यह आगामी टेलीविज़न 55 इंच डिसप्ले के साथ बाजार में उतारा जाएगा। हालांकि यह मानना भी गलत नहीं होगा कि Nokia स्मार्ट टीवी एक से ज्यादा साईज़ मॉडल्स में मार्केट में लॉन्च होगा। फ्लिपकार्ट के साथ हुई इस पार्टनरशिप ने यह भी साफ कर दिया है कि Nokia स्मार्ट टेलीविज़न इसी शॉपिंग साइट पर एक्सक्लूसिवली बिकेगा।

Nokia स्मार्ट टीवी

नोकिया ब्रांड के इस पहले स्मार्ट टेलीविज़न की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक में सामने आया है कि कंपनी द्वारा लॉन्च किए जाने वाले टीवी का 55-इंच का भी होगा। बताया जा रहा है कि यह टीवी 4K अल्ट्रा एचडी पैनल पर बना होगा जो शानदार विजुअल क्वॉलिटी प्रदान करेगा। Nokia स्मार्ट टेलीविज़न को एंडरॉयड 9.0 पाई ओएस पर बनाया जाएगा। लीक के मुताबिक इस टीवी में इंटेलिजेंट डीमिंग टेक्नोलॉजी का यूज़ किया जाएगा तथा Nokia स्मार्टटीवी में जेबीएल का साउंड सिस्टम फिट होगा।


 
Realme भी ला रही है टीवी

91mobiles को इंडस्ट्री सोर्स द्वारा यह जानकारी हासिल हुई है कि Realme ब्रांड भी स्मार्ट टेलीविज़न पर काम कर रहा है और कंपनी इस साल के आखिर तक इंडियन मार्केट में अपना पहला टीवी लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि Realme स्मार्टटीवी भी बजट सेग्मेंट में ही लॉन्च किया जाएगा तो उपभोक्ताओं के लिए अफोर्डेबल रहेगा। Nokia और Realme के स्मार्ट टेलीविज़न बाजार में आ जाने से Xiaomi Mi TV को सीधी टक्कर मिलनी तय है।