
स्मार्टफोन ब्रांड नुबिया ने आज भारतीय बाजार में अपना पहला गेमिंग स्मार्टफोन रेड मैजिक लॉन्च कर दिया है। बेहद ही एडवांस फीचर्स के साथ यह फोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। नुबिया रेड मैजिक को भारतीय बाजार में 29,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो कल से ही आॅनलाईन शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
नुबिया रेड मैजिक स्पेसिफिकेशन्स में जितना दमदार है लुक में उतना ही शानदार है। इस फोन के बैक पैनल पर एलईडी स्ट्रीप दी गई है जो प्रोसेसिंग के दौरान जलती है। यह फोन मैटल यूनिबॉडी डिजाईन पर बना है तथा इसकी मोटाई महज़ 6.5एमएम है। रेड मैजिक को नुकिबा ने डायमंड कट डिजाईन पर बनाया है। इस फोन में एयर कन्वेक्शन कूलिंग सिस्टम दिया गया है जो हाई प्रोसेसिंग के दौरान भी फोन को स्मूथ व कूल रखता है।
नुबिया रेड मैजिक की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है तथा 6-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो के साथ 2.35गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 540जीपीयू मौजूद है। रेड मैजिक को कंपनी ने 8जीबी की पावरफुल रैम पर पेश किया है।
रेड मैजिक 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इस फोन के बैक पैनल पर डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 24-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। नुबिया रेड मैजिक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है।
असूस ज़ेनफोन 5 मैक्स बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, 5,000एमएएच बैटरी के साथ होगा लॉन्च
नुबिया रेड मैजिक में सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,800 एमएएच की बैटरी दी गई है। नुबिया रेड मैजिक कल से ही अमेजन पर 29,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।























Comments are closed.