OnePlus 8 Pro की कैमरा डिटेल्स आई सामने, फोन के बैक पैनल पर होंगे दो-दो 48 मेगापिक्सल के सेंसर

Join Us icon

फ्लैगशिप कीलर के नाम से मशहूर टेक कंपनी OnePlus अगले महीने टेक मंच पर अपनी नई तकनीक को पेश करने वाली है। अगर कोरोना वायरस से बचते हुए बाजार की स्थिति समान रहती है तो अप्रैल महीने के अंतिम दिनों में OnePlus 8 सीरीज़ स्मार्टफोन बाजार में उतार दी जाएगी। खबर है कि इस सीरीज़ के तहत OnePlus 8, OnePlus 8 Pro और OnePlus 8Z स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं। वहीं अब एक ताजा लीक में वनप्लस 8 प्रो की कैमरा डिटेल भी सामने आ गई है।

OnePlus 8 Pro की कैमरा​ डिटेल्स को प्राइस बाबा ने शेयर किया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक वनप्लस 8 प्रो को क्वॉड रियर कैमरे पर लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट की मानें तो इस कैमरा सेटअप में प्राइमरी लेंस एफ/1.78 अपर्चर दिया जाएगा। यह लेंस 48 मेगापिक्सल का होगा जो एक Sony IMX689 सेंसर होगा। गौरतलब है कि यही कैमरा सेंसर हाल ही में लॉन्च हुए OPPO Find X2 Pro स्मार्टफोन में देखने को मिला था।

यह भी पढ़ें : Xiaomi ला रही है 5 रियर कैमरे और 5260एमएएच बैटरी वाला Mi Note 10 Lite, स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक

वनप्लस 8 प्रो के रियर कैमरा सेटअप में दूसरा सेंसर भी 48 मेगापिक्सल का दिया जाएगा जो एक Sony IMX586 सेंसर होगा। रिपोर्ट के अनुसार यह सेकेंडरी सेंसर एक अल्ट्रावाइड एंगल लेंस होगा जो एफ/2.2 अपर्चर के साथ ही 120डिग्री फिल्ड आफ व्यू सपोर्ट करेगा। इसी तरह OnePlus 8 Pro में एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया जाएगा 3x आप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करेगा। फोन में चौथा सेंसर 5 मेगापिक्सल का कलर फिल्टर बताया गया है जो 30x डिजीटल ज़ूम सपोर्ट करेगा।

OnePlus 8

वनप्लस 8 की बात करें तो सामने आए लीक्स के अनुसार यह फोन 6.55 इंच की फुलएचडी+ फ्लूड एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। वहीं OnePlus 8 Pro की डिसप्ले को 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला बताया गया है। इन दोनों स्मार्टफोंस में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है जो साफ करता है कि OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro दोनों फोन 5जी सपोर्ट करेंगे।

OnePlus 8 Pro camera details leaked specs revealed launch in april

OnePlus 8 को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। OnePlus 8 Pro में 30वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4300एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात भी लीक में सामने आई है।

OnePlus 8 Pro

वनप्लस 8 प्रो की बात करें तो इस फोन में 6.78-इंच की बड़ी डिसप्ले दी जा सकती है तो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली होगी। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया जाएगा जो कि 5G सपोर्ट के साथ आता है। लीक में दावा किया गया है कि डिवाइस के प्रो वर्जन में 8GB और 12GB की रैम और 128/256GB की UFS 3.0 स्टोरेज होगी। पावर बैकअप के लिए फोन में 4510mAh की बैटरी 30W Warp चार्जिंग और 30W फास्ट वायरलैस चार्जिंग के साथ आएगी। इसके अलावा रिर्वस वायरलैस चार्जिंग 3W सपोर्ट के साथ आएगा। टिपस्टर का दावा है कि फोन को Blue, Black और Green कलर ऑप्शन और IP68 वॉटरप्रूफिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

OnePlus 8 Pro camera details leaked specs revealed launch in april

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here