
OnePlus 9 सीरीज की लॉन्च डेट का खुलासा करने के लिए कंपनी पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रही है। इस सीरीज के इंडिया लॉन्च डेट को लेकर कंपनी 8 मार्च को जानकारी देगी। इस बात का खुलासा कंपनी ने अपनी OnePlus इंडिया वेबसाइट पर एक ऑफिशियल टीजर जारी कर किया है। माना जा रहा है कि इस लाइनअप में कंपनी द्वारा OnePlus 9, OnePlus 9 Pro और OnePlus 9R को लॉन्च करेगी, जिसकी जानकारी कुछ समय पहले 91मोबाइल्स दे चुका है। इसके अलावा टिप्सटर Mukul Sharma ने ट्विट कर बताया कि OnePlus 9 सीरीज को 23 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।
फोन के साथ स्मार्टवॉच होगी लॉन्च
बता दें कि कुछ समय पहले वनप्लस 9R के बारे में टिप्स्टर इवान ब्लास ने जानकारी दी थी। इस फोन को OnePlus 9E/9 Lite भी कहा जा रहा था। दूसरी ओर वनप्लस के CEO पीट लाउ ने पहले ही कंपनी की पहली स्मार्टवॉच के आने को लेकर पुष्टि कर दी थी। इस वॉच को OnePlus Watch नाम दिए जाने की उम्मीद है। साथ ही 91मोबाइल्स ने एक्सक्लूसिव जानकारी दी थी कि मार्च में OnePlus 9R, OnePlus Watch और दो प्रोडक्ट को पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: देखें OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro में कितना होगा अंतर, ये अहम स्पेसिफिकेशन्स आई सामने
OnePlus 9 Pro की होंगी ये स्पेसिफिकेशन
कुछ समय पहले सामने आई जानकारी के अनुसार OnePlus 9 Pro हार्डवेयर और फीचर्स के मामले में पूरी तरह से एक फ्लैगशिप फोन होगा। इसमें Snapdragon 888 चिपसेट के अलावा 6.7-इंच QHD+ डिसप्ले एडेप्टिव 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी जाएगी। इसके अलावा लीक में सामने आया है कि फोन में 48MP प्राइमरी सेंसर होगा जो कि Hasselblad ब्रांडिंग के साथ आएगा। वहीं, फोन में 64MP अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 3.3x जूम कैमरा होगा। बताया गया है कि फोन 4,500mAh बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, रैम व स्टोरेज की बात करें तो इस डिवाइस मेें 8GB रैम और 128GB की स्टोरेज दी जाएगी।
OnePlus 9E की होंगी ये स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें OnePlus 9E की तो यह इस सीरीज का अफोर्डेबल वेरिएंट होगा। पहले सामने आई अफवाहों की माने तो इस फोन में स्नैपड्रैगन 690 चिपसेट होगा। वहीं, लेटेस्ट लीक में भी यही बात सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि फोन में 6.5-इंच 90Hz डिसप्ले के साथ FHD+ रिजोल्यूशन होगा। साथ ही फोन में 8GB रैम और 128GB की स्टोरेज दी जाएगी। इसे भी पढ़ें: धांसू खूबियों के साथ OnePlus 9 Lite भी होगा भारत में लॉन्च, जानें क्यों है खास
फोटोग्राफी के लिए OnePlus 9E में 64-मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड यूनिट होगा। इसके अलावा रिपोर्ट में बताया गया है कि फोन में 5,000mAh की बैटरी भी हो सकती है। वहीं, खबर है कि वनप्लस अगले महीने भारत के साथ ही ग्लोबल मार्केट में अपनी वनप्लस 9 सीरीज लॉन्च करने वाली है।
OnePlus 9 में हो सकती हैं ये स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus 9 को लेकर अबतक सामने आई जानकारी के अनुसार इसमें 6.55-इंच FHD+ डिसप्ले के साथ 1,080 X 2,400 पिक्सल रिजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और पंच होल कट आउट सेल्फी कैमरा होगा। इसके अलावा माना जा रहा है कि फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 एसओसी दिया जाएगा। इन सबके अलावा फोन में 8GB रैम व 128GB की स्टोरेज दी जाएगी। वहीं, फोन में 4,500mAh की बैटरी 65W फास्ट-चार्जिंग होगी।



















