
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत के कारण ग्राहक धीरे-धीरे Electric Car और Scooter की तरफ बढ़ रहा है। इस सेगमेंट में बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए दुनियाभर के विभिन्न ब्रांड्स अपने हाथ आजमा रहे हैं। EV सेगमेंट में सिर्फ ऑटो सेक्टर ही नहीं बल्कि दूसरे बिजनेस से जुड़े हुए ब्रांड्स भी इस सेगमेंट एंट्री करने की तैयारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में खबर सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Realme इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में आने की प्लानिंग कर रही हैं। वहीं, अब खबर सामने आई है कि रियलमी के बाद OnePlus OnePlus भी इस सेगमेंट में एंट्री की तैयारी कर रहा है।
OnePlus EV
दरअसल, वनप्लस ने भारतीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में नया ट्रेडमार्क फाइल किया है। इस ट्रेडमार्क को ऑटो सेक्टर की न्यूज कवर करने वाली वेबसाइट rushlane ने स्पॉट किया है। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो वनप्लस ऑटोमोबाइल सेगमेंट में एंट्री की तैयारी में है। वहीं, कंपनी ने भारतीय बाजार में OnePlus Life नाम से ट्रेडमार्क फाइल किया है।
OnePlus Car
आपको याद दिला दें कि OnePlus ने साल 2019 में कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर एक Electric Super Car को टीज किया था, जिसका नाम Warp Car बताया गया था।। हालांकि, यह जानकारी 1 अप्रैल को शेयर की थी, इसलिए इसे एक प्रैंक समझा गया। हालांकि, हो सकता है यह टीजर प्रैंक ना हो और जल्द वनप्लस की इलेक्ट्रिक कार हमें सड़कों पर दौड़ती हुई नजर आए।
इतने समय में चार्ज होती है Electric Car
इलेक्ट्रिक व्हीकल को दो तरह से चार्ज किया जा सकता है। इलेक्ट्रिक व्हीकल में दी जाने वाली फ़ास्ट चार्जिंग के ज़रिए कार की बैटरी को से एक से दो घंटे में फ़ुल चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही स्लो चार्जिंग के ज़रिए कार की बैटरी फ़ुल चार्ज होने में छह से सात घंटे का समय लेती है।
लेटेस्ट वीडियो
Electric Car सिंगल चार्ज पर कितनी किलोमीटर चलती है?
इलेक्ट्रिक कार को लेकर सबसे पहला सवाल यही रहता है कि सिंगल चार्ज में यह कितने किलोमीटर की रेंज ऑफ़र करती है। यह सब कार में लगी बैटरी पैक, कार चलाने के तरीक़े पर निर्भर करता है। आमतौर पर 15KMH बैटरी पैक वाली इलेक्ट्रिक कार क़रीब 100 से 150 किलोमीटर की रेंज ऑफ़र करती है। इंडियन इलेक्ट्रिक कार मार्केट की बात करें तो मौजूदा समय में इंडियन इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 300 से 350 किलोमीटर की रेंज ऑफ़र करती है। दुनिया की नंबर वन इलेट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी Tesla की गाड़िया सिंगल चार्ज में करीब 500 किलोमीटर तक की रेंज ऑफ़र करती है।




















