
मार्केट में आज कई सारे ब्रांड अपने अपने फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर चुके हैं। अब OnePlus भी फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने वाली कंपनियों में शामिल होने वाला है। ख़बरों की माने तो वनप्लस का फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन जल्द ही मार्केट में एंट्री कर सकता है। OnePlus के फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन को बारे में पहले भी कई लीक रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। वनप्लस के फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन को बारे में लेटेस्ट जानकारी टिपस्टर मैक्स जोंबर ने शेयर की है।
2023 में हो सकता है लॉन्च
टिपस्टर Max Jambor ने ट्विटर पर एक इमेज शेयर की है। इस इमेज से हिंट मिलता है कि वनप्लस का फोल्डेबल स्मार्टफोन 2023 में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही टिपस्टर ने फोनएरेना की रिपोर्ट में दिवा किया था कि आने वाले दिनों में कई फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च होने हैं। फिलहाल वनप्लस के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिजाइन के बारे में जानकारी नहीं है। रूमर्स की माने तो वनप्लस का फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन Oppo Find N का रिब्रांड वर्जन हो सकता है।
— Max Jambor (@MaxJmb) May 11, 2022
Samsung Galaxy Z Fold 3 की तरह होगा डिजाइन
Oppo Find N फोल्डेबल स्मार्टफोन वर्टिकल हिंज के साथ लॉन्च किया गया है जो कि Samsung Galaxy Z Fold 3 की तरह है। दूसरे शब्दों में कहे तो फोन की प्राइमरी डिस्प्ले अंदर की ओर फोल्ड होती है वहीं फोन के बाहर सेकेंडरी डिस्प्ले दी गई है। यह संभव है कि सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip 3 की तरह वनप्लस भी अफोर्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है, जो कि क्लैमशेल फोल्डेबिंग डिजाइन की तरह होगा। वनप्लस जल्द ही नया फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर सकता है। यह भी पढ़ें : Google I/O 2022 : Pixel 6a स्मार्टफोन लॉन्च भारत में जल्द करेगा एंट्री, Pixel 7 और Android 13 भी किया टीज
हाल ही में Oppo, Vivo, और Xiaomi ने अपने अपने फ्लैक्सीबल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। हालांकि ये सभी स्मार्टफोन फिलहाल सिर्फ चाइना में लॉन्च किए गए हैं। ये फोल्डेबल स्मार्टफोन अभी ग्लोबल मार्केट में लॉन्च नहीं किए गये हैं। ऐसे में वनप्लस के पास इंटरनेशनल मार्केट में फोल्डेबल स्मार्टफोन सेग्मेंट में मौजूदा गैप को भरने का बेहतर मौका है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Flip 4 का डिजाइन हुआ लीक, जानें सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन की खास बातें

















