मात्र 12,499 रुपये लॉन्च हुआ Oppo A3x 5G, जानें कैसे हैं स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon

ओप्पो ने भारतीय यूजर्स को तोहफा देते हुए मात्र 12,499 की कीमत में Oppo A3x 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। नए मोबाइल में ग्राहकों को मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस तकनीक देखने को मिलेगी। इसमें मिलना वाला मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट, 128GB तक इंटरनल स्टोरेज, 8जीबी तक रैम, 5000mAh बैटरी जैसी कई खासियत फोन को बढ़िया विकल्प बनाती है। आइए, आगे मोबाइल की फुल डिटेल जानते हैं।

Oppo A3x 5G की कीमत और उपलब्धता

  • Oppo A3x 5G भारत में दो मेमोरी वैरियंट में लॉन्च हुआ है। डिवाइस के बेस मॉडल 4GB रैम+64GB स्टोरेज की कीमत मात्र 12,499 रुपये है।
  • टॉप मॉडल 4GB रैम +128GB ऑप्शन केवल 13,499 रुपये का है।
  • यह स्टारी पर्पल, स्पार्कल ब्लैक और स्टारलाइट वाइट जैसे तीन कलर्स में आया है। फोन की सेल 7 अगस्त से ओप्पो वेबसाइट और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर शुरू होगी।
  • ऑफर के तहत ग्राहकों को 10 प्रतिशत इंस्टेंट बैंक कैशबैक मिलेगा। इसके साथ 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दिया जाएगा।

Oppo A3x 5G के स्पेसिफिकेशंस

6.67 इंच LCD HD+ डिस्प्ले

Dimensity 6300 SoC

4GB RAM

4GB एक्सटेंटेड RAM 

128GB स्टोरेज 

8MP रियर कैमरा 

5100एमएएच बैटरी

44W फास्ट चार्जिंग

IP54 रेटिंग

  • डिस्प्ले: ओप्पो ए3एक्स 5जी में 6.67 इंच का LCD HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 1604 × 720 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1000निट्स अधिकतम ब्राइटनेस और 89.9% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो का सपोर्ट मिल जाता है।
  • चिपसेट: Oppo A3x 5G मोबाइल में ब्रांड ने MediaTek Dimensity 6300 SoC लगाया है। जबकि ग्राफिक्स के लिए 1072 मेगाहर्ट्ज पर क्लॉक किए गए माली G57 MC2 GPU के साथ जोड़ा गया है।
  • स्टोरेज: नया ओप्पो फोन 4GB LPDDR4X RAM, 4GB एक्सटेंटेड RAM और 128GB तक eMMC 5.1 इंटरनल स्टोरेज से लैस है।
  • कैमरा: कैमरा की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसके बैक पैनल में 8MP (f/2.0) OV08D10 सेंसर, FOV 78°, AF सपोर्ट के साथ 4P लेंस और ओपन-लूप फोकस मोटर दी गई है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5MP का लेंस है।
  • बैटरी: Oppo A3x 5G फोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5100एमएएच की बड़ी बैटरी दी है।
  • ओएस: Oppo A3x 5G मोबाइल Android 14 आधारित ColorOS 14.0.1 पर काम करता है।
  • अन्य: कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें डुअल सिम, 5जी, 4जी, वाईफाई 5, ब्लूटूथ V5.3, यूएसबी टाइप-सी, 3.5 मिमी ऑडियो जैक सपोर्ट है। जबकि सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस रिकग्निशन सपोर्ट, MIL-STD 810 मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस, कई तरल प्रतिरोध टेस्ट और IP54 रेटिंग दी गई है।
  • वजन और डायमेंशन: Oppo A3x 5G डिवाइस का वजन 187 ग्राम और इसकी थिकनेस 0.77 सेमी है।


OPPO A3X Price
Rs. 14,999
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here