ओपो ए5एस और ए1के की स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक, दोनों फोन जल्द देंगे बाजार में दस्तक

टेक कंपनी ओपो ने पिछले साल अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपने लो बजट सेगमेंट को बढ़ाते हुए ओपो के1 लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन फिलहाल चीनी बाजार में सेल के लिए उपलब्ध है जहां इसकी कीमत तकरीबन 14,000 रुपये है। ओपो को लेकर अब खबर आ रही है कि कंपनी ए1 के बाद इसी सीरीज़ का एक और नया स्मार्टफोन ए1के लाने की तैयारी कर रही है। इस लीक में जहां ओपो ए1के की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है। वहीं साथ ही ओपो के ही एक और स्मार्टफोन ए5एस को लेकर भी नई जानकारी सामने आई है। लीक हुई डिटेल्स को देखकर माना जा रहा है कि ओपो जल्द ही ए1के तथा ए5एस को टेक मंच पर पेश कर सकती है।
ओपो ए1के
सामने आई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ओपो ए1के को वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6-इंच की डिसप्ले देखने को मिल सकती है। लीक में बताया गया है कि इस फोन को डायमेंशन जहां 154.4 x 77.4 x 8.4एमएम होगा वहीं फोन का वजन 165ग्राम होगा। कपंनी की ओर से इस फोन को 2जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है।
ओपो ए1के को लीक के अनुसार एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलरओएस 6 पर पेश किया जा सकता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का हेलीया पी22 चिपसेट देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि ओपो की ओर से आज तक हेलीयो पी22 चिपसेट पर कोई भी फोन नहीं पेश किया गया है। ऐसे में ए1के पहला ओपो फोन होगा जो इस चिपसेट से लैस होगा। यह भी पढ़ें : पोको भी लाएगी अब सस्ता स्मार्टफोन, पोको एफ1 लाइट आया सामने
लीक में बताया गया है कि ओपो ए1के में फोटोग्राफी के लिए सिंगल रियर तथा सिंगल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए ओपो ए1के में 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। लीक के मुताबिक यह फोन रेड और ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।
ओपो ए5एस
ओपो ए5एस को लेकर सामने आए लीक के अनुसार यह फोन भी 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया जाएगा तथा फोन में 6.2-इंच की एचडी+ डिसप्ले देखने को मिलेगी। कपंनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड ओएस के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी35 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यह फोन 2जीबी / 3जीबी / 4जीबी रैम वेरिएंट में पेश किया जा सकता है जिनमें 32जीबी और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।
लीक के अनुसार ओपो ए5एस डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं तथा सेल्फी के लिए ओपो ए5एस में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं डुअल सिम और 4जी एलटीई के साथ ही पावर बैकअप के लिए ओपो ए5एस में 4,230एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। यह भी पढ़ें : वीवो ने तीन स्मार्टफोन वेरिएंट्स का प्राइज़ किया कम, आज से ही बिकेंगे सस्ते दामों पर
ओपो की ओर से हालांकि अभी तक ए1के और ए5एस को लेकर कोई भी आफिशियल घोषणा नहीं की गई है लेकिन एमएसपी और अन्य रिपोर्ट में दोनों स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स शेयर करने के साथ ही कहा गया है ये स्मार्टफोन जल्द ही अंर्तराष्ट्रीय टेक मंच पर ओपो द्वारा पेश किए जा सकते हैं।