OPPO Find X8 खरीदने के 4 कारण और नहीं खरीदने के 2 कारण जानें यहां

Join Us icon

ओप्पो फाइंड एक्स 8 (OPPO Find X8) कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जो पावरफुल मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन में आपको एडवांस कैमरा सिस्टम मिलता है, जिसमें पेरिस्कोप लेंस भी शामिल है। यह शानदार जूम शॉट्स कैप्चर करता है, जबकि एआई एडिटिंग टूल्स फोटो की क्वालिटी को बेहतर बनाते हैं। OPPO Find X8 69,999 रुपये की कीमत में उन लोगों के लिए एक आकर्षक विकल्प है, जो एक हाई-परफॉर्मेंस फोन के साथ प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं। हालांकि इसकी कुछ कमियां भी हैं। इस आर्टिकल में डिवाइस की रिव्यू के आधार पर हम आपको बताते हैं कि फाइंड X8 क्यों खरीदें और क्यों न खरीदें।

ओप्पो फाइंड एक्स 8 खरीदने के 4 कारण

1. पावरफुल प्रोसेसर

ओप्पो फाइंड X8 मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर पर रन करता है। यह दो वैरियंट्स में आता है: 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 16GB RAM + 512GB स्टोरेज। बेंचमार्क टेस्ट में यह OnePlus 12 और Samsung Galaxy S24 FE जैसे प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर परफॉर्मेंस करता है और अधिक कीमत वाले स्मार्टफोन्स को भी चुनौती देता है। AnTuTu और Geekbench स्कोर में यह टॉप स्थान पर है। इसकी वास्तविक परफॉर्मेंस बिना किसी रुकावट के गेमिंग और डेली टास्क को संभालने में सक्षम है।

oppo-find-x8-antutu

2. कॉम्पैक्ट डिजाइन

OPPO Find X8 में 6.59 इंच की डिस्प्ले के बावजूद इसका उपयोग एक हाथ से करना आसान है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन, स्लिम कैमरा मॉड्यूल और प्रीमियम बिल्ड इसे आकर्षक और टिकाऊ बनाते हैं। यह IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से बचाने में मदद करता है।

3. शानदार पेरिस्कोप कैमरा

ओप्पो फाइंड X8 का 73 मिमी पेरिस्कोप कैमरा 1/1.95 इंच के बड़े सेंसर के साथ आता है, जो 3x ऑप्टिकल जूम और 120x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। इसका AI टेलीस्कोप जूम फीचर एआई और कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी का उपयोग करके लंबी दूरी की तस्वीरों को बेहतर बनाता है। यह उन फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए बढ़िया है, जो डिटेल्ड और लॉन्ग-डिस्टेंस शॉट्स लेना पसंद करते हैं।

cropped-OPPO-Find-X8-new-1.jpg?tr=q-70

4. एडवांस्ड एआई फीचर्स

OPPO Find X8 कलरओएस के साथ आता है। ColorOS में Remove Reflections, Unblur, AI Eraser और Enhance Clarity जैसे एआई फोटो एडिटिंग टूल्स मिलते हैं। ये टूल्स तस्वीरों की क्वालिटी में सुधार करते हैं। Remove Reflections खासतौर पर उपयोगी है, हालांकि यह हर स्थिति में परफेक्ट नहीं है। कुल मिलाकर, ये फीचर्स फोटोग्राफी अनुभव को बेहतर बनाते हैं।

ओप्पो फाइंड X8 नहीं खरीदने के 2 कारण

1. फालतू ऐप्स (ब्लोटवेयर)

ओप्पो फाइंड X8 का ColorOS 15 सॉफ्टवेयर आमतौर पर यूजर्स के लिए फ्रेंडली है, लेकिन इसमें 58 प्री-इंस्टॉल ऐप्स हैं, जिनमें से 6 थर्ड-पार्टी ऐप्स हैं। इनमें से कुछ ऐप्स उपयोगी हो सकते हैं, लेकिन बाकी अनावश्यक लग सकते हैं, जो इंटरफेस को अव्यवस्थित कर सकते हैं। खास कर जो यूजर साफ-सुथरा एक्सपीरियंस चाहते हैं, उन्हें यह खामी खटक सकती है।

2.जूम शॉट्स में एआई इंप्रूवमेंट

ओप्पो फाइंड X8 का AI टेलीस्कोप जूम फीचर 3x ऑप्टिकल जूम और 120x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। यह 10x जूम पर एआई का उपयोग करके पिक्सल को सुधारता है और 50MP टेलीफोटो कैमरे की पूरी क्षमता का उपयोग करता है। हालांकि 30x जूम तक की तस्वीरें उपयोगी होती हैं, लेकिन 60x जैसे हाई जूम लेवल पर एआई शार्पनिंग तस्वीरों को अप्राकृतिक बना सकती है। इसमें सुधार की जरूरत है, हर बार परफेक्ट नहीं होता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here