OPPO K14x 5G इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, मिलेगी 6500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग

Join Us icon

OPPO ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है कि OPPO K14x 5G स्मार्टफोन भारत में 10 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसे लेकर हमने पहले ही एक्सक्लूसिव रिपोर्ट पेश की थी। जो एकदम सटीक साबित हुई है। बता दें कंपनी पिछले कुछ दिनों से इस फोन को लेकर टीजर शेयर कर रही थी। वहीं, अब लॉन्च डेट के साथ इसके अहम फीचर्स से भी पर्दा उठा दिया गया है। आइए, आगे आपको फोन की डिटेल्स देते हैं।

कलर ऑप्शंस की बात करें तो OPPO K14x 5G को ब्लू और वायलेट रंगों में पेश किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart के अलावा OPPO India के ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा। कीमत करीब 15,000 रुपये के आसपास रहने की बात सामने आई है।

OPPO ने पुष्टि की है कि K14x 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। जो पिछले मॉडल OPPO K13x 5G की 6000mAh बैटरी से बड़ी होगी। इसके साथ ही फोन में 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। जिससे बड़ी बैटरी के बावजूद चार्जिंग जल्दी हो पाएगी। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि फोन को 48 महीने की फ्लुएंसी प्रोटेक्शन मिलेगी। यानी लंबे समय तक स्मूद परफॉरमेंस बनाए रखने पर फोकस किया गया है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार OPPO K14x 5G में 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसकी पीक ब्राइटनेस 1125 निट्स तक हो सकती है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। जो पहले भी OPPO की K-सीरीज में इस्तेमाल किया जा चुका है। यह डेली यूज व बजट 5G सेगमेंट के लिए एक स्टेबल चिपसेट माना जाता है।

कैमरा सेगमेंट में OPPO K14x 5G में 50MP का मेन कैमरा मिलने की पुष्टि की गई है। यह कैमरा डेली फोटोग्राफी और सोशल मीडिया के लिए बेहतर आउटपुट दे सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक IP रेटिंग या मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है, जो कि OPPO K13x 5G के प्रमुख हाइलाइट्स में से एक थी।

OPPO K14x 5G उन ग्राहकों को टारगेट कर सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग और अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं। यह फोन स्टूडेंट्स, डेली यूजर्स और मल्टी-टास्किंग करने वालों के लिए सही विकल्प हो सकता है। इसका मुकाबला संभावित तौर पर POCO M8, Redmi 14C और Lava Blaze X जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है।

यदि आप बड़ी बैटरी, स्मूद परफॉरमेंस व सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस और फास्ट चार्जिंग पसंद करते हैं, तो OPPO K14x 5G लॉन्च के बाद बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। आप इसके लिए रुक सकते हैं। हम 10 फरवरी को इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here