
Oppo ने कुछ महीने पहले Oppo Pad लॉन्च कर एंड्रॉयड टैबलेट सेगमेंट में एंट्री की थी। Oppo Pad कंपनी का फ्लैगशिप टैबलेट है, जिसकी मार्केट में सीधी टक्कर Samsung Galaxy Tab S8, Xiaomi Pad 5 Pro, और Vivo Pad से है। अब कंपनी एक और टैबलेट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। खबरों की माने तो Oppo का अपकमिंग टैबलेट Oppo Pad Air के नाम से पेश किया जा सकता है।Oppo का यह टैबलेट के बारे में बताया जा रहा है कि Oppo Reno8 सीरीज के लॉन्च के साथ इसे पेश किया जा सकता है।
Oppo Pad Air प्री-बुकिंग शुरू
Oppo Pad Air टैबलेट के नाम से लगता है कि चाइनीज़ स्मार्टफ़ोन कंपनी Apple के नेमिंग स्कीम (नामकरण योजना) का पालन कर रही है। ओप्पो का अपकमिंग टैबलेट के नाम से पता चलता है कि यह किफायती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। ओप्पो ने होम मार्केट चीन में अपनी ऑफिशियल वेबसाइट में प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए हैं। ओप्पो की ऑफिशियल वेबसाइट से पता चलता है कि अपकमिंग टैबलेट ओप्पो पेंसिल सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही प्रो इमेज से पता चलता है कि इसमें की-बोर्ड फोलियो केस का सपोर्ट दिया जा सकता है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी टैबलेट के साथ की-बोर्ड केस भी लॉन्च कर सकता है।

ओप्पो के टैबलेट से पहले पॉपुलर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Oppo Pad Air के स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं। यहां हम आपको Oppo Pad Air की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में बता रहे हैं।
Oppo Pad Air स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स
Oppo के अपकमिंग टैबलेट में 10.36-इंच का LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 2000 × 1200 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 60Hz होगा। ओप्पो के अपकमिंग टैबलेट के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही ग्राफ़िक्स के लिए Adreno 610 GPU दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Google I/O 2022 : Pixel 6a स्मार्टफोन लॉन्च भारत में जल्द करेगा एंट्री, Pixel 7 और Android 13 भी किया टीज
अपकमिंग Oppo Pad Air टैबलेट में 7,100mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। इस टैबलेट में क्वाड स्टीरियो स्पीकर सेटअप दिया जा सकता है। यह टैबलेट Dolby Atmos ऑडियो दिया गया है। ओप्पो के इस टैबलेट में सिंगल रियर कैमरा दिया जा सकता है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, ओप्पो का यह टैबलेट RMB 1,000 (करीब 11,500 रुपये) की क़ीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Flip 4 का डिजाइन हुआ लीक, जानें सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन की खास बातें





















