OPPO Pad टैबलेट 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 870 चिपसेट और 8080mAh बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

Oppo को लेकर ख़बर है कि कंपनी जल्द ही टैबलेट मार्केट में एंट्री कर सकता है। पिछले काफ़ी समय से Oppo को लेकर ऐसी ख़बरें सामने आ रही हैं। अटकलें तो यहां तक हैं कि ओप्पो का पहला टैबलेट मार्केट में 2022 की पहली छमाही में पेश किया जा सकता है। ओप्पो के पहले टैबलेट को लेकर जानकारी सामने भी आने लगी हैं। चाइनीज़ टिपस्टर Digital Chat Station ने ओप्पो के अपकमिंग टैबलेट के कुछ स्पेसिफिकेशन्स शेयर की हैं। यहां हम आपको ओप्पो के अपकमिंग टैबलेट की खूबियों के बारे में बता रहे हैं।

Oppo Pad की स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

oppo-pad

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की माने तो OPPO के पहले टैबलेट में 11 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 2K+ (2560×1600 पिक्सल) होगा। इसके साथ ही ओप्पो के टैबलेट की डिस्प्ले को लेकर कहा जा रहा है कि इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। यह टैबलेट यूजर्स को शानदार और एक्सट्रीम स्मूथ एक्सपीरियंस ऑफ़र करेगा।

Oppo के टैबलेट को Snapdragon 870 चिपसेट के साथ मार्केट में पेश किया जा सकता है। यह चिपसेट क्वालकॉम का सब-फ्लैगशिप चिपसेट हैं। क्वालकॉम के इस चिपसेट के बारे में कहा जा रहा है कि यह Snapdragon 865 सीरीज चिपसेट का ओवर क्लॉक वर्जन है। यह भी पढ़ें : Samsung के अपकमिंग Galaxy S22 और Galaxy S22+ स्मार्टफोन में होगा 10MP का सेल्फी कैमरा

इसके साथ ही OPPO टैबलेट में 8080mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। यह चिपसेट यूजर्स को दमदार बैटरी बैकअप ऑफर करेगा। डिजिटल चैट स्टेशन ने ओप्पो के अपकमिंग टैबलेट की तीन मेजर स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठाया है। इन स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर यह कहा जा सकता है कि OPPO के टैबलेट की मार्केट में सीधी टक्कर Xiaomi के लेटेस्ट Mi Pad 5 series से होनी है। जैसा की हमने पहले बताया कि ओप्पो का यह टैबलेट 2022 के मध्य में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Motorola Edge 30 Ultra स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, Snapdragon 898 SoC, 12GB RAM और 144Hz डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है JioPhone Next?

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here