Oppo Reno 16 F 5G हुआ सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट, 80W फास्ट चार्जिंग और 12GB RAM आई सामने

Join Us icon

Oppo ने आज ही अपनी अपकमिंग Oppo Reno 16 series का पहला टीजर जारी किया है। जिसमें मई में चीन लॉन्च की पुष्टि हुई है। इसी बीच इस सीरीज से जुड़ी नई जानकारियां भी सामने आने लगी हैं, जिससे लगता है कि कंपनी Oppo Reno 16 F 5G भी लेकर आ सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

91mobiles से मिली जानकारी के अनुसार Oppo Reno 16 F 5G डिवाइस NBTC, EEC, TUV और NBD ट्रेड डेटाबेस जैसे कई सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर स्पॉट हुआ है, जहां इसका मॉडल नंबर CPH2859 बताया गया है। इन लिस्टिंग्स से लगता है कि फोन का इंटरनल टेस्टिंग फेज लगभग पूरा हो चुका है और इसे मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी चल रही है।

NBTC सर्टिफिकेशन में इस फोन का नाम Oppo Reno 16 F 5G कंफर्म हुआ है, साथ ही इसमें GSM, WCDMA, LTE और NR नेटवर्क सपोर्ट का भी जिक्र है। जिससे 5G कनेक्टिविटी की पुष्टि होती है। वहीं, TUV सर्टिफिकेशन से पता चला है कि इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। जो कंपनी के मिड-रेंज स्मार्टफोंस में मिलने वाली फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को दर्शाता है।

यदि बात करें ट्रेड डेटाबेस लिस्टिंग्स कि तो इसमें सामने आया है कि Oppo Reno 16 F 5G फोन को 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वैरियंट में पेश किया जा सकता है। इससे साफ है कि कंपनी इसे प्रीमियम मिड-रेंज ऑप्शन के तौर पर ला सकती है।

बता दें कि Reno सीरीज में ‘F’ मॉडल्स को आमतौर पर सस्ते ऑप्शन के तौर पर लाया जाता है, जहां फोकस बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग और डेली यूसेज पर रहता है। ये फोन स्टैंडर्ड और Pro वेरिएंट्स की तुलना में थोड़ा कम पावरफुल होते हैं, लेकिन अच्छा एक्सपीरियंस देते हैं।

पूर्व में आए Oppo Reno 15 F 5G मॉडल में 7,000mAh की बड़ी बैटरी है। साथ ही 80W चार्जिंग, Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट और 120Hz AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 50MP कैमरा सेटअप और IP69 रेटिंग भी दी गई है। हालांकि यह मॉडल भारत में लॉन्च नहीं हुआ था। यूरोप में इसकी कीमत करीब EUR 380 (लगभग 40,000 रुपये) है।

अगर आगामी Reno 16 F 5G की बात करें, तो उम्मीद है कि यह भी लंबी बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग और बैलेंस्ड स्पेसिफिकेशन के साथ आ सकता है। जबकि परफॉरमेंस में बेस और प्रो से हल्का रह सकता है। लिस्टिंग में 80W चार्जिंग सामने आना भी यही दर्शाता है कि चार्जिंग स्पीड पहले की तरह ही हो सकती है।

Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16 Pro को लेकर पहले ही कई लीक्स सामने आ चुके हैं। जहां Reno 16 में 6.32-इंच की कॉम्पैक्ट डिस्प्ले मिलने की बात कही जा रही है, वहीं Pro मॉडल में 6.78-इंच OLED LTPO 1.5K स्क्रीन, Dimensity 9500s चिपसेट और 200MP कैमरा जैसे हाई-एंड फीचर्स दिए जा सकते हैं।

Oppo Reno 16 सीरीज इस बार अलग-अलग यूजर सेगमेंट को टारगेट कर सकती है। जहां ‘F’ मॉडल कम कीमत में फोन देख रहे लोगों को पसंद आ सकता है। जबकि स्टैंडर्ड और Pro वेरिएंट्स ज्यादा पावर और प्रीमियम फीचर्स ऑफर कर सकते हैं। हम आपको आगे भी इस लाइनअप का अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here