
OPPO Reno8 सीरीज भारत में 18 जुलाई को एंट्री करेगा। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी अपने अपकमिंग रेनो सीरीज के इंडिया लॉन्च की डेट ऑफिशियल कर दी है। Oppo Reno8 सीरीज के स्मार्टफोन भारत में शाम को 6PM बजे लॉन्च किए जाएंगे। इस लॉन्च इवेंट को ओप्पो के YouTube चैनल के साथ साथ सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव देखा सकता है। ओप्पो के भारत में लॉन्च होने वाले OPPO Reno8 सीरीज के बारे में बताया जा रहा है कि चीन में लॉन्च हुआ Oppo Reno 8 और Oppo Reno8 Pro दो स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि भारत में लॉन्च होने वाला OPPO Reno8 Pro स्मार्टफोन चीन में लॉन्च Reno8 Pro+ का रिब्रांड वर्जन हो सकता है। यहां हम आपको डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
OPPO Reno 8 सीरीज़ : स्पेसिफिकेशन्स (रूमर्स)
OPPO Reno8 Pro को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन मीडियाटेक के Dimensity 8100 Max SoC के साथ आएगा। इसके साथ ही फोन में बेहतर फोटोग्राफी के लिए MariSilicon X प्रोसेसर दिया जाएगा जो 4K अल्ट्रा नाइट वीडियो शूटिंग जैसे फीचर ऑफर करेगा। Geekbench की लिस्टिंग से पता चलता है कि सैमसंग के फोन में 12GB तक LPDDR5 RAM और 256GB UFS3.1 स्टोरेज दिया जा सकता है। Oppo Reno8 Pro स्मार्टफोन में 120Hz रिफ़्रेश रेट वाला 6.7-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा।

कैमरा की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 सेंसर, 8MP अल्ट्रा एंगल लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में सेल्फी के लिए 32MP Sony IMX709 सेंसर दिया जाएगा। ओप्पो के इस फोन में 4500mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा।
OPPO Reno8 स्मार्टफोन की बात करें तो फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.43-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में मीडियाटेक का Dimensity 1300 SoC दिया गया है, जिसकी स्पीड 3GHz की स्पीड पर क्लॉक की गई है। Reno8 स्मार्टफोन में प्राइमरी कैमरा 50MP का है। इस फोन में सेल्फी के लिए 32MP Sony IMX709 सेंसर दिया जाएगा। ओप्पो के इस फोन में 4,500mAh बैटरी और 80W फ़ास्ट चार्ज दिया जाएगा।
OPPO Reno 8 सीरीज : क़ीमत
Oppo Reno8 स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट – 8GB+128GB, 8GB+256GB, और 12GB+256 मॉडल के साथ क्रमश: 29,999 रुपये, 31,990 रुपये, और 33,990 रुपये में पेश किया जाएगा। वहीं बात करें Oppo Reno8 Pro स्मार्टफ़ोन को भारत में 42,000 रुपये से 46,000 रुपये की क़ीमत में पेश किया जा सकता है।






















