
OPPO और Vivo में हमेशा से ही कांटे की टक्कर रही है। हाल में Vivo V27 सीरीज को लेकर जानकारी आई थी। वहीं आज ओपो रेनो 9 सीरीज को लेकर एक बड़ी लीक सामने आई है। खबर के अनुसार इन फोंस को कंपनी इस महीने के अंत तक चीन में लॉन्च कर सकती है। हालांकि फिलहाल इंडिया लॉन्च डेट के बारे में खबर नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि कुछ समय बाद भारत में भी यह उपलब्ध हो जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार OPPO Reno 9, Reno 9 Pro और Reno 9 Pro Plus को कंपनी 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन में पेश कर सकती है। जैसा कि हम जानते हैं ओेपो का रेनो मिड रेंज सेगमेंट में काफी पॉपुलर है और इसमें क्वालकॉम और मीडियाटेक दोनों ब्रांड के प्रोसेसर देखने को मिलते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। कुछ मॉडल मीडियाटेक चिपसेट के साथ होंगे जबकि मेन यानी सबसे बड़े मॉडल को क्वालकॉम के साथ पेश किया जा सकता है।
OPPO Reno 9 सीरीज के स्पेसिफिकेशन
हाल में आए लीक के अनुसार OPPO Reno 9 को Qualcomm Snapdragon 778G चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। हालांकि यह चिपसेट नया नहीं है लेकिन मिड रेंज में काफी पावरफुल माना गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में आपको 4,500mAh की बैटरी देखने को मिलेगी जो 67W कि फास्ट चार्जिंग के साथ उपलब्ध होगा। इसे भी पढ़ें: धमाल मचाने आ रहा है Realme 10 5G, स्पेसिफिकेशन्स होगी तगड़ी और दाम भी होगा कम!
फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो कंपनी इसे 64 MP के मेन कैमरे से लैस कर सकती है। इससे पहले ओपो रेनो 8 सीरीज में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला है। वहीं फोन का दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का हो सकता है। हालांकि इसमें डुअल सेंसर हो गया या ट्रिपल इस बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है।
वहीं OPPO Reno 9 Pro की बात करें तो कंपनी इसे MediaTek Dimensity 8100-Max चिपसेट से के साथ पेश कर सकती है। इस फोन में भी आपको 67W के फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में आपको डुअल कैमरा देखने को मिलेगा। फोन का मेन सेंसर 50MP का होगा और कंपनी इसमें Sony IMX890 सेंसर का उपयोग कर सकती है। वहीं 8MP सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। यह अल्ट्रा वाइड सेंसर हो सकता है। इसे भी पढ़ें: 15 हजार के बजट में लॉन्च हुआ धांसू Realme 10 5G Phone, मिलता है 50MP Camera और 14GB RAM की ताकत
रही बात OPPO Reno 9 Pro+ की यह सबसे ताकतवर फोन होगा और इसमें आपको Qualcomm का फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Plus Gen1 देखने को मिलेगा। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,700mAh की बैटरी दी जा सकती है जो 80W की फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। इस फोन को कंपनी ट्रिपल रियर कैमरे में पेश कर सकती है। फोन का मेन सेंसर 50MP का होगा जो Sony IMX890 सेंसर के साथ आएगा। वहीं 8MP का सेकेंडरी और 2MP तीसर सेंसर होगा। इस मॉडल में आपको ओआईएस सपोर्ट देखने को मिलेगा। इसे भी पढ़ें: यहां सिर्फ 239 रुपये में मिल रहा है Unlimited 5G Data, 1जीबीपीएस की स्पीड पर चलेगा इंटरनेट!
रही बात स्क्रीन की तो तीनों मॉडल OPPO Reno 9, Reno 9 Pro और Reno 9 Pro प्लस में आपको 6.7-inch फुल एचडी प्लस रेजल्युशन के साथ OLED स्क्रीन देखने को मिलेगा। वहीं कंपनी इसमें कर्व्ड डिसप्ले दे सकती है। खास बात कही जा सकती है कि इस बार ओपो 120 हर्ट्ज स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ 10-bit कलर पैनल का उपयोग कर सकता है। इसके साथ ही अंडर डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।












