
एक ओर जहां मोबाइल कंपनियां अपने स्मार्टफोंस के प्राइस बढ़ा रही है। वहीं दूसरी ओर यह सप्ताह ले बजट स्मार्टफोंस के नाम रहेगा। इस वीक 8 फरवरी से 14 फरवरी के बीच Samsung Galaxy F70e, OPPO K14x और Tecno POVA Curve 2 भारतीय बाजार में दस्तक देंगे। इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोंस की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं और जान सकते हैं कि ये अपकमिंग फोन कैसे होंगे।
Samsung Galaxy F70e
लॉन्च डेट – 9 फरवरी
सप्ताह की शुरुआत सैमसंग से होगी। कंपनी 9 फरवरी को Samsung Galaxy F70e 5G फोन इंडिया में लॉन्च करेगी। यह लो बजट स्मार्टफोन है जिसकी कीमत 15 हजार रुपये के करीब हो सकती है। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 6000mAh Battery लगाई गई है जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मिल सकता है। इस Samsung 5G फोन को MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है।

Samsung Galaxy F70e में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह मोबाइल 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच एलसीडी डिस्प्ले सपोर्ट करता है। Galaxy F70e एंड्रॉयड आधारित OneUI 8 पर आएगा जिसमें 6 ओएस व सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी।
OPPO K14x
लॉन्च डेट – 10 फरवरी
OPPO K14x 5G फोन की बात करें तो यह मोबाइल भी 15 हजार की रेंज में आएगा जो Ice Blue और Prism Violet कलर में बिकेगा। इसे 6जीबी रैम पर लाया जाएगा जिसमें एक्सपेंडेबल रैम तकनीक भी मिलेगी। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 6500mAh बैटरी लगाई गई है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। वहीं साथ ही स्मार्टफोन 5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।

यह ओपो मोबाइल एडवांस कलरओएस 15 पर लॉन्च होगा जिसमें एआई फीचर्स भी मिलेंगे। ब्रांड का कहना है कि इस स्मार्टफोन में 48 महीने का लैगफ्री एक्सपीरियंस मिलेगा। OPPO K14x को कंपनी 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125निट्स ब्राइटनेस वाली पंच-होल स्क्रीन पर लेकर आ रही है। कंफर्म नहीं है लेकिन हो सकता है कि यह स्मार्टफोन मीडियाटेक प्रोसेसर पर काम करेगा।
Tecno POVA Curve 2
लॉन्च डेट – 13 फरवरी
टेक्नो पोवा कर्व 2 मिडरेंज स्मार्टफोन होगा जिसे कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन पर लाया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ FHD+ रेजोल्यूशन वाली पंच-होल स्क्रीन मिल सकती है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया जा सकता है। इंडियन मार्केट में यह टेक्नो फोन 12GB तक की रैम पर उपलब्ध हो सकता है।
पोवा कर्व 2 ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन हो सकता है जिसे 7750mAh या इससे भी बड़ी बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रायंगल शेप वाले रियर कैमरा सेटअप जिसमें 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा मिल सकता है। यह मोबाइल Android 16 OS पर लॉन्च होगा जिसकी फुल स्पेक्स डिटेल 13 फरवरी को सामने आएगी।






















