POCO M2 Pro सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट, इंडिया में भी होगा लॉन्च

Join Us icon

पोकोफोन उन ब्रांड्स में से एक है जिसने अपने चुनिंदा डिवाईसेज़ के दम पर ही सफलता पाई है। शाओमी के साथ हिट होने के बाद बतौर इंडिपेंडेंट ब्रांड पोको ने अपना पहला फोन POCO X2 लॉन्च किया था, जिसे काफी पंसद किया गया। पिछले दिनों कंपनी ने अंर्तराष्ट्रीय बाजार में भी अपना नया फोन POCO F2 Pro उतारा है। यह फोन इंडियन मार्केट में कब तक लॉन्च किया जाएगा इस बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। लेकिन पोको एफ2 प्रो के भारत आने से पहले इस ब्रांड के एक और नए स्मार्टफोन POCO M2 Pro की जानकारी सामने आई है।

POCO M2 Pro को वाई-फाई सर्टिफिकेशन्स साइट वाई-फाई अलायंस पर सर्टिफाइड किया गया है। इस लिस्टिंग को टिप्सटर मुकुलशर्मा ने स्पॉट किया है। सर्टिफिकेशन में फोन का नाम साफ तौर पर POCO M2 Pro लिखा गया है जिसका मॉडल नंबर M2003J6CI है। इस लिस्टिंग से एक ओर जहां पोको एफ2 प्रो की पुष्टि हो गई है वहीं साथ ही सर्टिफिकेशन्स बताया गया है कि यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस होगा और फोन में मीयूआई 11 देखने को मिलेगा। फोन में 2.4गीगाहर्ट्ज़ और 5गीगाहर्ट्ज़ की वाई-फाई बैंड फ्रिक्वेंसी बताई गई है।

आपको याद दिला दें कि सप्ताहभर पहले शाओमी इंडिया की आफिशियल वेबसाइट पर भी पोको एम2 प्रो स्मार्टफोन का नाम देखा गया था। Poco M2 Pro को शाओमी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के आरएफ एक्सपॉजर सेक्शन में लिस्ट किया गया है। यहां पोको एम2 प्रो का मॉडल नंबर M2001J2I बताया गया था। इस लिस्टिंग में फोन से जुड़ी अन्य कोई जानकारी तो सामने नहीं आई थी, लेकिन इतना जरूर साफ हो गया था कि POCO M2 Pro इंडियन मार्केट में भी लॉन्च किया जाएगा।

POCO F2 Pro

पोको एफ2 प्रो की बात करें तो कंपनी ने 6.67-इंच का फुल-एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) डिसप्ले दिया है जो कि पॉप-अप डिज़ाइन के साथ आता है। डिसप्ले 92.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ दी गई है। साथ ही फोन में 180 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट है। इसके अलावा स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 865 5जी प्रोसेसर से लैस है। साथ ही फोन में 6GB रैम और 8GB रैम के साथ 128GB व 256GB की स्टोरेज दी हई है।

poco m2 pro wifi alliance certification android 10 miui 11 revealed

फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 64 मेगापिक्सल सोनी IMX686 प्राइमरी सेंसर OIS, 5 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस (3cm ~ 7cm ऑटोफोक्स मैक्रो), 13 मेगापिक्सल 123-डिग्री अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर है। वहीं, फ्रंट पर 20 मेगापिक्सल सेल्फी शूटर 120fps स्लो-मोशनल वीडियो सपोर्ट के साथ दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4700mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है जो 30 रैप चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है। कंपनी के अनुसार 63 मिनट में फोन फुल चार्ज हो जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here