
Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi ने चीन में नया लैपटॉप लॉन्च किया है। रेडमी पिछले कुछ सालों से लैपटॉप पेश कर रही है। अब कंपनी ने नया गेमिंग नोटबुक Redmi G 2021 से पर्दा उठाया है। Redmi का यह नया लैपटॉप Intel और AMD प्रोसेसर के साथ दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है। रेडमी का यह गेमिंग लैपटॉप 16-इंच की डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। रेडमी का नया गेमिंग लैपटॉप Redmi G 2021 को हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही इसमें बेहतर थर्मल मैनेजमेंट दिया गया है। फिलहाल रेडमी ने इस लैपटॉप के इंडिया लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। यहां हम आपको Redmi G 2021 की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और दूसरी डिटेल्स बता रहे हैं।
Redmi G 2021 Notebook
Xiaomi ने अपने लेटेस्ट गेमिंग लैपटॉप Redmi G 2021 को चीन में लॉन्च कर दिया है। यह गेमिंग लैपॉप इंटेल और AMD प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। रेडमी के गेमिंग लैपटॉप के Intel वेरिएंट की बात करें तो 11th-gen Core i5-11260H प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इस लैपटॉप को 16GB की RAM और 512GB की स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। Xiaomi ने Intel प्रोसेसर वाले वेरिएंट को चीन में 5,699 CNY (करीब 64,900 रुपये) की क़ीमत में पेश किया है।
वहीं दूसरा वेरिएंट AMD Ryzen 7 5800 प्रोसेसर और 8GB की रैम और 512GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस वेरिएंट को चीन में 6,999 CNY (करीब 79,700 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। Redmi G गेमिंग नोटबुक के दोनों वेरिएंट्स की चीन में बिक्री 23 सितंबर से शुरू होगी।
स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स
Redmi G 2021 गेमिंग नोटबुक में 16-इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इस स्क्रीन के चारों ओर काफी पतले बैजल दिए गए हैं। वहीं टॉप बैजल में वेबकैम दिया गया है। रेडमी के गेमिंग लैपटॉप के प्रोसेसर के बारे में हम आपको बता चुके हैं। थर्मल कंट्रोल की बात करें तो नए Redmi लैपटॉप में Hurricane Heat Dissipation 3.0 सिस्टम दिया गया है। इसमें दो फैन और चार आउटलेट की मदद से लैपटॉप की हीट को कंट्रोल किया जाता है, जिससे इस लैपटॉप की परफॉर्मेंस दमदार बनती है। यह भी पढ़ें : Motorola भारत में टैबलेट लॉन्च करने की कर रहा प्लानिंग, Samsung और Realme को मिलेगी टक्कर
AMD वेरिएंट में रेडमी ने कॉपर की हीट पाइप का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही एएमडी वेरिएंट में 230W का फास्ट पारव एडेप्टर दिया है। वहीं Intel वेरिएंट में 180W का एडेप्टर दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस लैपटॉप में Wi-Fi 6, Thunderbolt 4, USB-C, दिए गए हैं। इसके साथ ही रेडमी के गेमिंग लैपटॉप में DTX: X Ultra Sound और फुलसाइज बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है। यह भी पढ़ें : इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल खरीदने का है प्लान तो जल्दी करें सरकार दे रही सब्सिडी, जानें आपके राज्य में क्या मिल रहे फायदे




















