कम हुए शाओमी एक्सेसरीज़ के दाम, पावरबैंक, मोबाईल कवर और ईयरफोन मिल रहे हैं सस्ते में

Join Us icon

शाओमी के स्मार्टफोन जहां भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत किए हुए है वहीं शाओमी एक्सेसरीज़ की भी डिमांड बढ़ती जा रही है। फोन बेशक किसी भी कंपनी का हो लेकिन स्मार्टफोन यूजर शाओमी के इन प्रोडक्ट्स को यूज़ करना पसंद करते है। शाओमी के ऐसे ही फैन्स के लिए एक खुश करने वाली खबर आई है कि कंपनी की विभिन्न एक्सेसरीज़ की कीमतें पहले से कम हो गई है और इन्हें सस्ते में खरीदा जा सकता है।

xiaomi-products

नई दरें लागू होने के बाद शाओमी का 10,000एमएएच पावर बैंक2 (ब्लैक) जो 1,199 रुपये की कीमत पर आता है अब 1,099 रुपये में मिल रहा है। इसी तरह 1,599 रुपये की कीमत वाला 10,000एमएएच पावर बैंक2 (ग्रे) 1,499 रुपये में और 2,199 रुपये की कीमत वाला 20,000एमएएच पावर बैंक2 (वाईट) 1,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है।

xiaomi-products-1

शाओमी मी बैंड 2आई स्ट्रैप 229 रुपये की जगह 199 रुपये में मिल रहा है। 399 रुपये वाली मी चार्जर 349 रुपये और 799 रुपये वाला मी कार चार्जर 699 रुपये में मिल रहा है। नई कीमतों के बाद शाओमी के लेटेस्ट मेड इन इं​डिया पावरबैंक में 1,999 रुपये वाले 20,000एमएएच पावर बैंक 2आई को 1,499 रुपये तथा 1,199 रुपये वाले 20,000एमएएच पावर बैंक 2आई को 799 रुपये में खरीदा जा सकता है।