पबजी मोबाइल का लेटेस्ट अपडेट एंड्रॉयड और iOS यूजर्स को कब मिलेगा, जानें डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/10/PUBG-Mobile.jpg
Highlights

PUBG Mobile दुनियाभर में पॉपुलर है। इस गेम को करोड़ों प्लेयर्स खेलते हैं। पबजी मोबाइल फ़ैन्स को गेम में लगातार फ्रेस कंटेंट मिले इसके लिए डेवलपर्स हर तीन महीने के अंतराल में नया अपडेट रिलीज़ करते हैं। पबजी मोबाइल फ़ैन्स के लिए जल्द ही 2.4 अपडेट को रिलीज़ किया जाएगा। कंपनी पिछले कुछ महीनों से Pubg Mobile 2.4 Update के बीटा वर्जन को टेस्ट कर रही है। यह अपडेट गेमर्स को नया एक्सीपियंस देने के साथ कई नए फ़ीचर्स और बदलाव के साथ आ रहा है।

PUBG Mobile अपडेट

पबजी मोबाइल 2.4 अपडेट को Google Play Store और Apple App Store के जरिए मोबाइल फोन में अपडेट किया जा सकता है। PUBG Mobile 2.4 update ग्लोबल मार्केट में 6 जनवरी 2023 को रोलआउट किया जाएगा। हालांकि, यह अलग-अलग देशों और प्लेटफॉर्म में यूजर्स को अलग-अलग समय पर उपलब्ध होगा। यहां हम आपको बता रहे हैं कि किस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को अपडेट कब से मिलने लगेगा।

पबजी मोबाइल फ़ैन्स को अपडेट निर्धारित डेट से दो दिन पहले मिलने लगता है। ऐसे में संभव है कि प्लेयर्स आज 4 जनवरी 2023 से गेम के अपडेटेड वर्जन को इंजॉय कर सकते हैं। इससे पहले भी हमने यह नोट किया है कि अपडेट निर्धारित तारीख़ से पहले ही रोलआउट कर दिया गया था।

पबजी फैन्स लेटेस्ट 2.4 अपडेट को Google Play Store और Apple App Store से सीधे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही एंड्रॉयड यूजर्स PUBG Mobile APK को सीधे ऑफिशियल वेबसाइट से भी डाउनडोल कर सकते हैं। यहां हम आपको ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक शेयर कर रहे हैं।

APK डाउनलोड लिंक : https://pubgmobile.live/apk

Pubg Mobile की अपडेटेड Apk फाइल को इंस्टॉल करने के लिए आपको इस इस फाइल को ओपन करना होगा। इसके बाद आपको ऐप को इंस्टॉल करने के लिए ओपन सोर्स इनेबल करना होगा। ऐप इंस्टॉल होने के बाद आपको गेम लेटेस्ट अपडेट की रिसोर्स डाउनलोड करने के बाद गेम रिस्टार्ट करना है। इस तरह आप गेम की लेटेस्ट वर्जन को इंजॉय कर पाएंगे।

PUBG Mobile 2.4 अपडेट साइज

पबजी मोबाइल का यह अपडेट के लिए एंड्रॉयड यूजर्स को 699 MB स्टोरेज की जरूरत होगी। वहीं बात करें iOS यूजर्स को तो उन्हें 2.05 GB स्टोरेज की जरूरत होगी। ऐसे में प्लेयर्स को नया अपडेट इंस्टॉल करने के लिए फोन की स्टोरेज को खाली करना होगा ताकि वे बिना परेशानी के नए कंटेंट को डाउनलोड कर पाएँगे।

नोट : PUBG Mobile और BGMI गेम भारत में सिक्योरिटी कारणों से बैन किया गया है। अगर आप भारत में हैं तो PUBG Mobile गेम नहीं खेल पाएंगे। BGMI गेम भले भारत में बैन है लेकिन फिलहाल इसका सर्वर बंद नहीं है ऐसे में आप पुराने सीजन को आसानी से खेल सकते हैं।