
Realme भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। इसे लेकर पिछले हफ्ते ही जानकारी सामने आई है। बताया गया था कि Realme 16T 5G और Realme P4R 5G को भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। वहीं, आज सामने आई जानकारी के अनुसार Realme 16T 5G को भारत की सर्टिफिकेशन वेबसाइट Bureau of Indian Standards (BIS) पर देखा गया है। जिससे लगता है कि यह स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। आइए, अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
लीक के मुताबिक BIS वेबसाइट पर RMX5268 मॉडल नंबर वाला आगामी Realme स्मार्टफोन लिस्ट हुआ है। पहले भी यह मॉडल नंबर Realme 16T 5G से जुड़ा बताया गया था। हालांकि इस लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशंस या फीचर्स के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सर्टिफिकेशन मिलने से इसके जल्द लॉन्च होने की संभावना बढ़ गई है।

पूर्व लीक के अनुसार Realme 16T 5G को तीन मेमोरी वैरियंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज विकल्प मिलने की उम्मीद है। कलर्स के मामले में यह स्मार्टफोन Aurora Green, Starlight Black और Starlight Red फिनिश में आ सकता है। जबकि फिलहाल इसके प्रोसेसर, कैमरा या बैटरी जैसी अन्य जानकारियां सामने नहीं आई हैं, लेकिन आने वाले दिनों में इसके और फीचर्स सामने आने की संभावना है।
बता दें कि भारत में पूर्व मॉडल Realme 15T 5G अभी उपलब्ध है। जो 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वैरियंट में आता है। इस फोन में 6.57-इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6400 Max प्रोसेसर और 7000mAh बैटरी दी गई है, जो 60W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
पूर्व में आई लीक के अनुसार Realme P4R 5G स्मार्टफोन भी जल्द इंडिया में पेश हो सकता है। यह 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 6GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शंस में आ सकता है। इसके साथ ही यह Lavender Glare, Silver Glare और Titanium Glare जैसे कलर ऑप्शन में लाया जा सकता है।
फिलहाल Realme ने इन दोनों स्मार्टफोंस के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन BIS सर्टिफिकेशन और हालिया लीक्स से लगता है कि कंपनी जल्द ही इन डिवाइस को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। हम आने वाले दिनों में इन मोबाइल्स से जुड़ी और जानकारी पोस्ट करेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।










