Realme GT Neo 3T स्मार्टफोन Geekbench पर हुआ लिस्ट, Snapdragon 870 चिपसेट और 80W फास्ट चार्ज के साथ होगा लॉन्च

Realme GT Neo 3 स्मार्टफोन कुछ दिनों पहले ही भारत में लॉन्च हुआ है। रियलमी का यह फोन भारत में फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है। Realme का यह फोन देश में मौजूद 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाला पहला स्मार्टफोन है। इसके साथ ही MediaTek Dimensity 8100 चिपसेट के साथ आने वाला यह देश का पहला स्मार्टफोन। अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन के सक्सेसर Realme GT Neo 3T स्मार्टफोन पर काम शुरू कर दिया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन BIS, NBTC और China के 3C लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया है। अब Realme GT Neo 3T स्मार्टफोन को गीकबैंच पर स्पॉट किया गया है। Geekbench की लिस्टिंग में रियलमी के इस स्मार्टफोन के चिपसेट, OS, और RAM के बारे में जानकारी मिलती है।
Realme GT Neo 3T स्मार्टफोन को गीकबेंच की लिस्टिंग में मॉडल नंबर RMX3371 के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग को सबसे पहले MySmartPrice ने स्पॉट किया गया है। गीकबेंच की लिस्टिंग में रियलमी के इस स्मार्टफोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 1003 पॉइन्ट्स और मल्टी कोल टेस्ट में 2607 पॉइन्ट्स का स्कोर किया है।
Realme GT Neo 3T स्मार्टफोन Geekbench पर हुआ लिस्ट
Geekbench की लिस्टिंग से पता चलता है कि Realme GT Neo 3T स्मार्टफोन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित Realme UI 3.0 पर रन करेगा। रियलमी का यह स्मार्टफोन 8GB रैम ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। रियलमी के इस फोन के मदरबोर्ड सेक्शन में ‘Kona’ लिखा गया है जो कि Qualcomm Snapdragon 870 चिपसेट से जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही फोन में गीकबेंच से पता चलता है कि फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 650 GPU दिया गया है। यह भी पढ़ें : गूगल ने Play Store पर मौजूद सभी कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स पर लगाया बैन
Geekbench की लिस्टिंग के साथ साथ Realme GT Neo 3T स्मार्टफोन को चीन के 3C सर्टिफिकेशन साइट पर भी स्पॉट किया गया है। 3C लिस्टिंग से पता चलता है कि रियलमी का यह स्मार्टफोन 11V और 7.3A चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। यानी रियलमी का यह फोन 80W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आएगा। Realme GT Neo 2T के मुकाबले का अपग्रेड है जो कि 65W चार्जिंग टेक के साथ पेश किया गया था। रियलमी का यह फोन NBTC और BIS सर्टिफिकेशन्स में भी स्पॉट किया जा चुका है। यह भी पढ़ें : Nothing Phone(1) स्मार्टफोन के भारत लॉन्च पर लगी मुहर, Flipkart पर बिक्री के लिए होगा उपलब्ध