
रियलमी कुछ ही दिनों में अपनी जीटी नियो 6 सीरीज लॉन्च कर सकता है। इसके तहत Realme GT Neo 6 और Realme GT Neo 6 SE लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि अभी ब्रांड ने कोई भी डिटेल आधिकारिक नहीं की है इससे पहले श्रृंखला के रियलमी जीटी नियो 6 एसई के स्कीमैटिक्स डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। आइए, आगे इस लीक में आई जानकारी को विस्तार से जानते हैं।
Realme GT Neo 6 SE डिजाइन (लीक)
- Realme GT Neo 6 SE फोन को लेकर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट पर डिटेल शेयर की है। इसमें स्कीमैटिक्स डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं।
- आप नीचे दिए गए फोटो में देख सकते हैं की यह फोन अपने पूर्व के मॉडल नियो 5 एसई से मिलता-जुलता है।
- फोन में ट्रिपल कैमरा यूनिट नजर आता है। इसके साथ LED फ्लैश के लिए भी जगह दी गई है।
- डिवाइस में पावर और वॉल्यूम बटन राइट साइड पर दिए हैं। इसके अलावा डीसीएस ने बताया है कि फोन हल्का और पतला हो सकता है।
Realme GT Neo 6 SE के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- टिपस्टर के अनुसार फोन फोन में परफॉरमेंस के लिए स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट की पेशकश की जाएगी।
- मोबाइल में शानदार स्क्रीन एक्सपीरियंस के लिए 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है।
- बैटरी के मामले में यह मोबाइल 5500mAh की बैटरी और शानदार 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है।
Realme GT Neo 5 SE के स्पेसिफिकेशंस
- स्क्रीन: पूर्व मॉडल Realme GT Neo 5 SE में 6.73-इंच OLED डिस्प्ले है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट की पेशकश की गई है।
- प्रोसेसर: स्मार्टफोन में अच्छे यूजर एक्सपीरियंस के लिए ब्रांड ने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 चिपसेट लगाया है।
स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में मोबाइल फोन में 16जीबी LPDDR5x रैम और 1टीबी तक UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। - कैमरा: Realme GT Neo 5 SE फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
- बैटरी: Realme GT Neo 5 SE भी नए मॉडल की तरह 5,500mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश हुआ था।
- ओएस: यह रियलमी मोबाइल फोन एंड्राइड 13 आधारित Realme UI 4 पर लॉन्च किया गया था।
See All Competitors













