12 अप्रैल को आ रहा Realme Narzo N55, लॉन्च से पहले जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/04/realme-narzo-n55.jpg
Highlights

Realme अपनी Narzo सीरीज के अंदर इंडिया में एक नया फोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी 12 अप्रैल को नारजो एन55 स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। वहीं, ऑफिशियल किए जानें से पहले इसके डिजाइन को भी अधिकारिक रूप से टीज कर दिया है। इतना ही नहीं यह भी साफ हो गया है कि हैंडसेट ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर सेल के लिए पेश किया जाएगा। अगर आप भी इस फोन के आने को लेकर उत्साहित हैं तो इस आर्टिकल में आगे लीक्स और कंपनी द्वारा बताई गई जानकारी के आधार पढ़ सकते हैं कि इस न्यू रियलमी फोन में क्या-क्या खास देखने को मिलेगा।

Realme Narzo N5 प्राइस (संभावित)

अभी प्राइस को लेकर कोई लीक व जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि अगर फोन मीडियाटेक हीलियो जी88 एसओसी के साथ आता है तो इसका प्राइस 12,000 रुपये के आस-पास होगी।

Realme Narzo N55 डिजाइन

सबसे पहले डिजाइन की बात करें Realme Narzo N55 के फ्रंट पर पंच होल डिजाइन वाली स्क्रीन देखने को मिलेगी। वहीं, इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। इतना ही नहीं डिवाइस के बॉटम में टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, 3.5एमएम जैक और स्पीकर ग्रिल दिया जाएगा। अगर बात करें रियर लुक की तो इसमें दो बड़े सर्कुल कैमरा रिंग होंगी और नीचे की ओर कंपनी की ब्रांडिंग देखने को मिलेगी।

इतना ही नहीं Realme Narzo N55 एप्पल के डायनामिक आइलैंड-लाइक मिनी कैप्सूल के साथ आएगा। इसके अंदर नोेटफिकरेशन्स, बैटरी स्टेटस और कई डिटेल देखने को मिलेंगे। हालांकि, यह हम पिछले माह लॉन्च हुए रियलमी सी55 फोन में देख चुके हैं।

33W सुपरवूक चार्जिंग

अभी कंपनी ने स्पेसिफिकेशन्स को लेकर ज्यादा कुछ खुलासा नहीं किया है। लेकिन, कंपनी ने बता दिया है कि फोन में 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग होगी। वहीं, डिवाइस की बैटरी 0-50 प्रतिशत सिर्फ 29 मिनट में हो जाएगी। हालांकि, अभी बैटरी कैपेसिटी से पर्दा नहीं उठा है। लीक्स की मानें तो इसमें 5,000mAh बैटरी हो सकती है।

रैम और स्टोरेज

इसके अलावा उम्मीद है कि फोन को 4GB/ 6GB RAM और 64GB/ 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ दस्तक दे सकता है। इसके अलावा यह तो पक्का है कि फोन में माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज बढ़ाने का ऑप्शन मिलेगा। हमें उम्मीद है कि स्टोरेज 512जीबी या 1टीबी तक बढ़ाई जा सकेगा। साथ ही लीक्स की मानें तो इसमें मीडियाटेक हीलियो जी88 एसओसी दिया जाएगा।

डुअल रियर कैमरा से होगा लैस

फोन में रियर पर मैट्रिक्स डुअल कैमरा प्लेस किया गया है। अमेजन लिस्टिंग से साफ है कि फोन में ओमनीविजन ओवी 64बी सेंसर होगा। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि इसमें फ्लैगशिप लेवल की नाइट फोटोग्राफी दी जाएगी। साथ ही डिवाइस में ऑटो फोक्स बूस्ट, शार्पर और ज्यादा पिक्सल इमेज क्लिक करने को मिलेंगी। हालांकि, सेकेंडरी सेंसर को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।