
Realme जल्द ही मार्केट में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। रियलमी का यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर RMX3475 के साथ TENAA सर्टिफिकेशन्स में स्पॉट किया जा सकता है। इस लिस्टिंग में रियलमी के इस स्मार्टफोन का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स लिस्ट की गई हैं। टिपस्टर WHY LAB का कहना है रियलमी का यह स्मार्टफोन चीन में Realme V25 के नाम से पेश किया जा सकता है। Realme V25 स्मार्टफोन कंपनी की V-सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा जो 5G नेटवर्क कनेक्विटी के साथ पेश किया जाएगा। रियलमी का यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया जा सकता है। Realme V25 स्मार्टफोन में 1080p डिस्प्ले, 12GB रैम और 16MP सेल्फ़ी कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है।
Realme RMX3475 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। इसके साथ ही बैक पैनल में रियलमी का लोगो भी दिया जाएगा। इस फोन के बाएं ओर वॉल्यूम बटन और दाएं ओर पावर बटन दिया जाएगा जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर इंबिड किया जाएगा। रियलमी का यह स्मार्टफोन ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इस फोन के फ्रंट में पंच होल कटआउट दिया जाएगा या नहीं फिलहाल कंफर्म नहीं है।
Realme V25 (RMX3475) स्पेसिफिकेशन्स
TENAA की लिस्टिंग के मुताबिक, Realme RMX3475 स्मार्टफोन में 6.58-इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन 1080 x 2412 पिक्सल होगा। लिस्टिंग में डिस्प्ले के रिफ्रेश रेट को लेकर जानकारी नहीं है। रियलमी के इस पोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 2.2GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो संभवत: Snapdragon 6-सीरीज का चिपसेट होगा। रियलमी का यह स्मार्टफोन 6GB/ 8GB/ 12GB रैम और 128GB/ 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा, जिसके साथ 2MP के दो इमेज सेंसर दिए जाएंगे। रियलमी के इस फोन में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Realme 9 Pro Plus स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन हुए लीक, जानें क्या होंगी खासियत
TENAA की लिस्टिंग से पता चलता है कि Realme V25 स्मार्टफोन में 4,880mAh की बैटरी दी जाएगी। फिलहाल इस लिस्टिंग से चार्जिंग को लेकर जानकारी नहीं मिलती है। इस फोन का आकार 164.3 x 75.6 x 8.5mm और वजन 195 ग्राम है। Realme V25 स्मार्टफोन को 5G सपोर्ट और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया जा सकता है। रियलमी का यह फोन डार्क डे और पीक ब्लू, अरौरा कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : iPhone SE 5G मॉडल जल्द करेगा एंट्री, लॉन्च डेट और डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स आए सामने





















