8जीबी रैम और पॉप-अप सेल्फी कैमरा वाले Realme X की पहली सेल आज, जानें कब और कहां मिलेगा यह स्मार्टफोन

Realme ने इस हफ्ते ही इंडिया में अपना पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन Realme X पेश किया था। लंबे इंतजार के बाद भारत में लॉन्च किए गए इस फोन की पहली सेल आज की जा रही है। आज होने वाली सेल को कंपनी ने “Hate-to-Wait” सेल का नाम दिया है। हालांकि, फोन 24 जुलाई से सेल किया जाएगा।
अगर बात करें Realme X की “Hate-to-Wait” सेल की तो यह आज रात 8 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी.कॉम पर होगी। Realme X को कंपनी द्वारा 2 वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। डिवाइस के 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। इसे भी पढ़ें: Realme X के बाद कंपनी लाने वाली है सबसे ताकतवर फोन, फ्लैगशिप प्रोसेसर से होगा लैस
डिजाइन
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत Realme X की लुक और इसका डिजाईन है। यह कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो पॉप-अप सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। फोन में बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जिस पर कोई भी फिजिकल बजन व नॉच नहीं दी गई है। Realme X के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। अभी तक जहां रियलमी फोन में बाईं ओर रियर कैमरा देखा गया था वहीं इस फोन में रियर कैमरा सेटअप पैनल के बीच में वर्टिकल शेप में दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Exclusive : 4 नहीं Realme 5 होगा इंडिया में लॉन्च, Realme 4 का लीक बॉक्स है फेक
Realme X स्पेसिफिकेशन्स
फ्लैगशिप कैटेगरी में लॉन्च हुए इस फोन को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2340 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53-इंच की फुल एचडी+ ऐज़-टू-ऐज़ ऐमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी ने अपने फोन को अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है जिसके चलते सिर्फ डिसप्ले पर टच करने से ही फोन अनलॉक हो जाएगा।
Realme X को एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलर ओएस 6.0 पर पेश किया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 10एनएम तकनीक पर बने क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 710 एसओसी चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए Realme X में एड्रेनो 616 जीपीयू भी मौजूद है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Realme X सेल्फी के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं, फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया गया है। यहां फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है।