Realme X2 Pro की स्पेसिफिकेशन्स आई सामने, टीजर हुआ जारी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/10/Realme-X2-Pro.jpg

चीनी कंपनी रियलमी का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme X2 Pro होगा। इसे मार्केट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ उतारा जाएगा। कंपनी ने अपनी यूरोपीयन वेबसाइट पर लिस्टिंग से रियलमी एक्स2 प्रो के कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक कर दिए हैं। Realme के नए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा जिसे सबसे पहले रियलमी 5 प्रो में दिया गया था। इसके अलावा रियलमी एक्स2 प्रो से बेहतरीन मैक्रो और पोर्ट्रेट शॉट मिलने का भी दावा किया गया है। कंपनी ने 65 वॉट VOOC चार्जिंग टेक्नोलॉजी होने की जानकारी दी है।

Realme ने हाल ही में अपने Realme X2 को लॉन्च किया था, जिसमें 64 MP क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट था। वहीं, अब कंपनी इस फोन के अपग्रेडेड वेरिएंट X2 Pro को पेश करने की प्लानिंग कर रही है। हाल ही में इस फोन की कई लीक्स सामने आ चुकी हैं। वहीं, अब कुछ स्पेसिफिकेशन्स के साथ रियलमी की यूरोपियन साइट पर लिस्ट हुआ है।

रियलमी यूरोप साइट के अनुसार रियलमी एक्स2 प्रो 90 हर्ट्ज़ फ्लूइड डिसप्ले होगा। हम डिसप्ले को पहले वनप्लस 7टी में देख चुके हैं। साथ ही स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर होने की पुष्टि हो चुकी है। यह प्रोसेसर गेमिंग के लिए बना है।

इसके अलावा अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार Realme X2 Pro में चार रियर कैमरे होंगे। इसमें भी 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ 115 डिग्री लेंस वाला अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा होगा।

इतना ही नहीं एक अलग ट्वीट में बताया गया है कि रियलमी एक्स2 प्रो 65 वॉट VOOC चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। इसी चार्जिंग तकनीक को भी Oppo Reno Ace के साथ पेश किया जा सकता है।

कीमत करीब 40,000 रुपये

Realme के क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट से लैस फोन का नाम Realme X2 Pro ही होगा या नहीं यह तो लगभग साफ हो ही चुका है वहीं इस फोन की कीमत का अंदाजा भी Realme China Product Director ने दे दिया है। एक पोस्ट पर डैरेक ने Realme के स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट वाले फोन की कीमत पूछी तो कई यूजर्स के कमेंट आए। एक यूजर ने फोन की कीमत तकरीबन 5000 युआन बताई तो डैरेक ने रिप्लाई किया कि, ‘5000 युआन थोड़ा अधिक है लेकिन 4000 युआन ज्यादा वाजिब दाम है।‘ प्रोडक्ट डॉयरेक्टर के इस जवाब के बाद माना जा रहा है कि Realme X2 Pro की कीमत 40,000 रुपये के आस-पास ही हो सकती है।