
काफी समय से खबर सामने आ रही है कि Xiaomi का सब-ब्रैंड रेडमी अपनी नई रेडमी नोट 10 सीरीज पर काम कर रहा है। इस सीरीज में आने वाले फोन Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स के साथ ही हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) वेबसाइट पर देखा गया था, जिससे संकेत मिले थे कि फोन को जल्द India में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इस बीच ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर 5G कनेक्टिविटी के साथ Redmi 10T सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। लिस्टिंग में फोन के डिजाइन, स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और कलर ऑप्शन की जानकारी दी गई है। लेकिन, इसी खरीदना आपको भारी पड़ सकता है क्योंकि यह एक फेक लिस्टिंग है।
रेडमी बिजनेस की लीड स्नेहा तेनवाला ने ट्विट कर जानकारी दी कंपनी ने अभी तक रेडमी 10 टी नाम के फोन को पेश नहीं किया है और ग्राहकों से अग्राह है कि रेडमी के फोन की खरीदारी करने से पहले Mi.com पर लिस्टिंग को जरुर चेक करें। अमेजन पर ‘जेनुइन ओरिजिनल’ और az अमेजकार्ट ’ पर विक्रेताओं के रूप में इस फोन को सेल किया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi का सस्ता 5G फोन Redmi Note 9T, 4जीबी रैम और 5,000एमएएच बैटरी के साथ हुआ लाॅन्च
लिस्टिंग के अनुसार Redmi 10T 5G (6GB + 128GB) की कीमत लूनर सिल्वर कलर के लिए 34,999 रुपये और कॉस्मिक ब्लैक विकल्प और समान रैम / स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के लिए 33,999 रुपये है।
दिलचस्प बात यह है कि Redmi 10T का डिज़ाइन और स्पेक्स वास्तव में Mi 10T फ्लैगशिप फोन जैसे हैं जो अक्टूबर में भारत में लॉन्च किया गया था और वर्तमान में फ्लिपकार्ट के माध्यम से 35,999 रुपये (6GB + 128GB) में सेल किया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: 5 फीचर्स जो बनाते हैं Xiaomi Mi 10i को सबसे दमदार और सस्ता 5G स्मार्टफोन
इसका मतलब है कि दोनों विक्रेता संभवतः फोन का नाम गलत लिस्ट कर सकते थे, जैसे कि देश के कुछ ऑफलाइन स्टोर अक्सर फोन के लिए ‘Mi’ और ‘Redmi’ ब्रांडिंग के साथ कन्फ्यूज होते हैं (उदाहरण: Redmi Note 9 के बजाय Mi नोट 9)।
आपको बता दें कि Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर ऐसा कोई Redmi 10T फोन लॉन्च नहीं किया है, हमारा सुझाव है कि आप इस नकली अमेज़न लिस्टिंग से अवगत रहें। यदि आप Mi 10T खरीदना चाहते हैं, तो हम आपको सलाह देते हैं कि आप आधिकारिक चैनलों के माध्यम से ही खरीददारी करें।





















