Redmi 13C का टीजर आया सामने, ग्लोबल अमेजन पर कीमत और स्पेसिफिकेशन हुए लिस्ट

Join Us icon
Highlights

  • Redmi 13C जल्द ही ग्लोबल लॉन्च होने वाला है।
  • डिवाइस Helio G85 चिपसेट से लैस हो सकता है।
  • स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है।

रेडमी का नया स्मार्टफोन Redmi 13C जल्द ही ग्लोबल बाजारों में लॉन्च होने वाला है। बता दें कि इससे पहले डिवाइस का रिटेल बॉक्स भी लीक हो चुका है। वहीं, अब ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर फोन का नया टीजर पेश कर दिया है। हालांकि लॉन्च डेट सामने नहीं आई है लेकिन इससे पहले ही ग्लोबल अमेज़न साइट पर इसके स्पेसिफिकेशन और प्राइस की डिटेल भी लिस्ट कर दी गई है। आइए, आगे मोबाइल के बारे में पूरी डिटेल जानते हैं।

Redmi 13C का टीजर

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर Redmi 13C का नया टीजर पोस्ट किया गया है। इसमें ब्रांड ने फोन के जल्द लॉन्च होने और इसकी खूबियों बताई हैं।

  • आप पोस्ट में सामने आए डिवाइस के बैक और फ्रंट पैनल की तस्वीरें देख सकते हैं।
  • स्मार्टफोन फ्रंट साइ़ड पर वॉटर-ड्रॉप नॉच के साथ नजर आता है।
  • बैक पैनल की इमेज से पता चलता है कि मोबाइल चार रंगों में आएगा। जिसमें ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और लाइट ब्लू कलर शामिल हैं।
  • इसके अलावा यह भी शेयर किया गया है कि फोन मजबूत और ज्यादा स्थिर प्रदर्शन, बड़ी स्क्रीन, बढ़िया कैमरा वाला होगा।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here