
Xiaomi ने पिछले हफ्ते अपने सस्ते स्मार्टफोन Redmi 7A को लॉन्च किया था। वहीं, आज इस फोन तो पहली बार 12 बजे से ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म फ्लिपकार्ट और मी.कॉम से खरीदा जा सकेगा। कंपनी फिलहाल इस फोन को केवल ऑनलाइन सेल कर रही है। आज की सेल में शाओमी रेडमी 7ए को लॉन्च ऑफर के अंदर शानदार छूट और डील दी जा रही है।
कीमत
Redmi 7A के 2जीबी रैम+16जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपए और इसके 2जीबी रैम+32जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 6,199 रुपये है। लेकिन, लॉन्च ऑफर में फ्लैट 200 रुपए की छूट के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।

ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से इस फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। अगर आप इस फोन को ऐक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड से लेने पर 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
वहीं, मी.कॉम पर इस फोन को खरीदने पर एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगी। साथ ही रिलायंस जियो की तरफ से 125जीबी एक्स्ट्रा डाटा के साथ 2,200 रुपए का कैशबैक मिलेगा। वहीं, ग्राहक फोन की सेफ्टी के लिए मी प्रटेक्ट प्रोग्राम भी ले सकते हैं, जिसकी कीमत 399 रुपए से शुरू होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.45-इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में 2.0 गीगार्ट्ज क्वॉलकॉम 439 एसओसी प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही डिवाइस में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी और 2जीबी रैम के साथ 32जीबी के इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट पेश किया है। यूजर फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए रेडमी 7ए के रियर में 12 मेगापिक्सल का सोनीIMX 486 सेंसर मौजूद है। इसके अलावा फोन में सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जो AI फेस अनलॉक सपॉर्ट के साथ आता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें ऐंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड MIUI 10 ओएस दिया गया है। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन को मैट ब्लैक, मैट ब्लू और मैट गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके अलावा फोन में वायरलैस एफएम रेडियो सपोर्ट दिया गया है। वहीं, फोन स्पैलश प्रूफ है, जिसका मतलब पांनी की छींटों से फोन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।



















