
Xiaomi पर इन दिनों आरोप लग रहे हैं कि कंपनी भारतीय यूजर्स की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। यह खिलवाड़ दरअसल मोबाइल फोंस की कीमतों को लेकर बताया जा रहा है। लोगों की शिकायत है कि कंपनी पहले सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च करती है लेकिन जब वो फोन हिट हो जाते हैं तो उनका दाम बढ़ा देती है। बहरहाल इन आरोपों में कितनी सच्चाई है यह तो शाओमी कंपनी और शाओमी स्मार्टफोन यूजर्स बेहतर जानते होंगे, लेकिन आज अपने इंडियन फैंस को सरप्राइज देते हुए शाओमी ने एक नया लो बजट डिवाईस Redmi 9 Activ भारत में लॉन्च किया है।
Redmi 9 Activ India Price
सबसे पहले इस नए रेडमी फोन की कीमत की ही बात करें तो रेडमी 9 एक्टिव को इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा बड़े वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
Redmi 9 Activ के 6GB RAM + 128GB RAM वेरिएंट का प्राइस 10,999 रुपये है और 4GB RAM + 64GB RAM वेरिएंट को 9,499 रुपये की कीमत पर इंडिया में लॉन्च किया गया है। यह नया शाओमी मोबाइल कल से ही मी स्टोर्स और शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर Carbon Black, Coral Green, Sky Blue तथा Sporty Orange कलर में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा
Redmi 9 Activ Specifications
शाओमी रेडमी 9 एक्टिव के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का चिन पार्ट मौजूद है। इस फोन की मोटाई 7.7एमएम और वज़न 194 ग्राम है।
Redmi 9 Activ को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो मीयूआई 12 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर और मीडियाटेक का हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। फोन के दोनों वेरिएंट्स का जिक्र हम उपर ही कर चुके हैं जिनमें 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज तथा 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज शामिल है। दोनों ही वेरिएंट्स में मैमोरी को बढ़ाया जा सकता है।
Activ-ely seeking opportunities to amaze you!?
??????????? ?#Redmi9Activ ?Using your phone should always be fun and never a hassle! ?
Bringing #MoreRAMActivFun into your life.Activ-ating the coolest SALE sequence in 24 hours⬇️
?https://t.co/cwYEXdVQIo pic.twitter.com/P1ULg1V13o— Redmi India – #DiwaliWithMi (@RedmiIndia) September 23, 2021
कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर तथा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए में 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।





















