Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन 48MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत

Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो यह Poco M3 Pro 5G की तरह है।

Join Us icon

Xiaomi ने अपने रेडमी नोट 11 सीरीज का लेटेस्ट Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। शाओमी का यह बजट स्मार्टफोन होम मार्केट चीन में Redmi Note 11T सीरीज के साथ लॉन्च किया गया है। Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो यह Poco M3 Pro 5G की तरह है। पोको का यह स्मार्टफोन कंपनी ने पिछले साल भारत में लॉन्च किया था। यहाँ हम आपको Redmi Note 11 SE स्मार्टफ़ोन की क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Redmi Note 11 SE स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन में 6.5-इंच का IPS LCD दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ (1080 x 2400 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz है। रेडमी के इस फोन की डिस्प्ले कंटेट के मुताबिक रिफ्रेश रेट को 30Hz से 90Hz के बीच में एडजेस्ट करता है। रेडमी के इस फोन में साइड माउंटेड फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन के कैमरा मॉड्यूल की बात करें तो इसमें कैमरा सेंसर वर्टिकली अरेंज किए गए हैं। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 48MP का है। शाओमी के इस फोन में अल्ट्रावाइड कैमरा सेंसर नहीं दिया गया है। फोन में 2MP का सेकंडरी कैमरा सेंसर हो जो डैप्थ सपोर्ट के लिए दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है।
redmi-note-11-se-cam

Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 700 SoC दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 8GB तक का रैम और 128GB तक का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसके साथ ही फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। Redmi Note 11 सीरीज के स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। रेडमी का यह फोन फिलहाल Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर रन करता है। 
यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा वाले सस्ते स्मार्टफोन Infinix Note 12 और Infinix Note 12 Turbo हुए लॉन्च, देखें फीचर्स

Redmi Note 11 SE : कीमत

Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर चीन में शुरू हो गए हैं। फोन की बिक्री 31 मई से शुरू होगी। इस स्मार्टफोन को 999 युआन (करीब 12,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।यह भी पढ़ें : iQoo Neo 6 भारत में 31 मई को करेंगा एंट्री, Snapdragon 870 5G के साथ लॉन्च होगा दमदार स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here