
शाओमी ने साल 2024 की शुरुआत में अपनी नोट 13 प्रो सीरीज लॉन्च की थी। तब से लेकर अब तक इस श्रृंखला में आने वाले स्मार्टफोन इंडियन यूजर्स द्वारा काफी पसंद किए गए हैं। इसमें आने वाला Redmi Note 13 Pro 5G फिलहाल 7,000 के डिस्काउंट के साथ सेल किया जा रहा है। खास बात यह है कि 200 मेगापिक्सल वाले फोन को आप नो कॉस्ट EMI और एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। आइए, आगे मोबाइल पर मिल रहे सभी ऑफर्स और इसके स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।
Redmi Note 13 Pro 5G ऑफर्स और कीमत
- Redmi Note 13 Pro 5G स्मार्टफोन 3 स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च किया गया था। फिलहाल सबसे बड़े मॉडल 12 जीबी +256 जीबी मॉडल पर 3,000 रुपये बैंक और 4,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। यानी आपको पूरे 7,000 रुपये का लाभ होगा। दोनों ऑफर जोड़ कर यह मोबाइल मात्र 22,999 रुपये में मिल जाएगा। जबकि इसकी लॉन्च प्राइस 29,999 रुपये थी।
- यदि आप 8GB रैम +256जीबी मॉडल खरीदना चाहते हैं तो इस पर 3,000 रुपये का फ्लैट और 3000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। जिसके बाद इसकी कीमत 21,999 रुपये हो जाती है। यह 27,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।
- अगर बात करें फोन के बेस मॉडल 8GB रैम +128 जीबी ऑप्शन की तो यह आपको मात्र 19,999 रुपये में मिल जाएगा। इस पर भी बैंक और फ्लैट डिस्काउंट मिलकर 6,000 रुपये का डिस्काउंट है। यह पूर्व में 25,999 में आया था।
- Redmi Note 13 Pro 5G स्मार्टफोन को खरीदने के लिए नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी है। जिससे आप 9 महीनों की आसान किस्तों में डिवाइस ले सकते हैं।
- एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो फोन पर कंपनी 3,000 रुपये का एडिशनल ऑफ प्रदान कर रही है। यानी कि आप अपने पुराने स्मार्टफोन को सेल करेंगे तो उसे पर एक्स्ट्रा 3,000 कास्ट मिलेगी।

कहा से खरीदें
रेडमी नोट 13 प्रो 5G को ऊपर बताए गए सभी ऑफर्स के साथ खरीदना चाहते हैं तो यह कंपनी की वेबसाइट, रिटेल आउटलेट्स, ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म अमेजन, फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। हमने नीचे कंपनी वेबसाइट की लिंक हाईलाइट की है। इस पर जाकर आप डील चेक कर सकते हैं।
Redmi Note 13 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Redmi Note 13 Pro 5G स्मार्टफोन में 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस, 1920Hz हाई-फ़्रीक्वेंसी डिमिंग, 2160Hz टच सैंपलिंग रेट और 1.5K रिजॉल्यूशन मिल जाता है। यही नहीं स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन लगा हुआ है।
- चिपसेट: मोबाइल में कंपनी ने दमदार एक्सपीरियंस के लिए क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 चिपसेट लगाया है।
- कैमरा: कैमरा के मामले में स्मार्टफोन में सैमसंग ISOCELL HP3 सेंसर के साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा से लैस रखा गया है। इस प्राइमरी लेंस के साथ 8MP का अल्ट्रावाइड और 2MP का मैक्रो लेंस मिल जाता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा है।
- बैटरी: पावर बैकअप के लिए मोबाइल में 5100mAh की बड़ी बैटरी मौजूद है। इसे फटाफट चार्ज करने के लिए 67W टर्बोचार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
- अन्य: Redmi Note 13 Pro 5G में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP54 रेटिंग, 3.5mm ऑडियो जैक, IR ब्लास्टर, डुअल स्टीरियो स्पीकर और X-एक्सिस मोटर जैसी कई खूबियां हैं।
- ओएस: Redmi Note 13 Pro 5G फोन एंड्राइड 13 आधारित मीयूआई 14 पर आया था। इसमें आपको अपडेट भी मिलेंगे।















