
शाओमी की सब ब्रांड रेडमी, नोट 12 श्रंखला के अपग्रेड के रूप में Redmi Note 13 सीरीज लॉन्च करेगी। फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक ऐलान कर दिया है कि टॉप मॉडल Redmi Note 13 Pro+ इसी महीने पेश किया जाएगा। वहीं, टिपस्टर द्वारा इन डिवाइस के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की डिटेल सामने आई है। बताया गया है कि मोबाइल्स में कई तगड़े फीचर्स हो सकते हैं। आइए, आगे इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
Redmi Note 13 सीरीज लॉन्च टाइमलाइन
Xiaomi ने टीजर पोस्टर शेयर करते हुए इसी महीने चीन में Note 13 सीरीज के Redmi Note 13 Pro+ डिवाइस को लॉन्च करने का ऐलान किया है। आप इमेज में देख सकते हैं कि रेडमी नोट 13 प्रो+ में Dimensity 7200 अल्ट्रा चिपसेट मिलेगा। स्मार्टफोन के रियर में 200MP का सैमसंग ISOCELL HP3 लेंस होगा।
Redmi Note 13 स्पेसिफिकेशंस (लीक)
रेडमी नोट 13 सीरीज को लेकर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा जानकारी सामने आई है। बताया गया है की सीरीज में तीन स्मार्टफोन पेश किए जा सकते हैं। यह फोंस Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ हो सकते हैं।
- लीक के अनुसार फोन के डिस्प्ले की बात करें तो कंपनी नोट 13 सीरीज में 1.5के डिस्प्ले लगा सकती है। इस पर आई प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन तकनीक भी दी जा सकती है।
- फास्ट चार्जिंग को लेकर बताया गया है कि रेडमी नोट 13 सीरीज के टॉप मॉडल Redmi Note 13 Pro+ में 120वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। जबकि सामान्य और प्रो मॉडल में 67वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
- बैटरी के मामले में रेडमी नोट 13 और प्रो में 5120mAh की बैटरी दी जा सकती है। जबकि प्रो प्लस मॉडल 5000mAh बैटरी के साथ आ सकता है।
- सीरीज के प्रो प्लस मॉडल में कंपनी 200 मेगापिक्सल का 1/1.4-इंच सैमसंग आइसोसेल एचपीएक्स सेंसर दे सकती है।
रेडमी नोट 13 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: रेडमी नोट 13 सीरीज फोंस में 6.67 इंच का 1.5k OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 2712×1220 का पिक्सल रिजॉल्यूशन मिल सकता है।
- प्रोसेसर: फोन में कंपनी ऑक्टा कोर 2.4Ghz क्लॉक स्पीड वाला प्रोसेसर उपयोग कर सकती है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में 4 ऑप्शन आ सकते हैं। जिसमें 6GB रैम +128जीबी, 8GB रैम + 256 जीबी, 12जीबी रैम+512 जीबी और 16जीबी रैम +1टीबी ऑप्शन आने की उम्मीद है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में नोट 13 और प्रो में 5120एमएएच बैटरी के साथ 67वाट फास्ट चार्जिंग और नोट 13 प्रो प्लस में 120वाट फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो फोंस को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस रखा जा सकता है। सीरीज के टॉप मॉडल में में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का अन्य लेंस दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।













