जियो को टक्कर देने के लिए बीएसएनएल लाएगा फ्री कॉलिंग आफॅर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2016/11/smartphone-calling-3.jpg

​भारत में जियो की 4जी सर्विस लॉन्च होने के बाद जहां दूसरे निजी मोबाइल आॅपरेटरों में डाटा और कॉल शुल्क कम करने की होड़ लगी है। इस राह में भारतीय उपक्रम बीएसएनएल भी कम नहीं है। कंपनी जल्द ही बेहद ही कम दर पर अनलिमिटेड कॉलिंग सेवा लॉन्च करने जा रही है। बीएसएनएल ने 149 रुपये का प्लान लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जिसमें 28 दिनों तक असीमित लोकल और एसटीडी कॉल का लाभ मिलेगी। बीएसएनएल के इस प्लान को 1 जानकारी से लॉन्च किया जा सकता है।

बीएसएनएल के इस प्लान में कॉल के साथ डाटा भी दिया जाएगा। हालांकि डाटा असीमित नहीं होगा। इसमें 300एमबी 2जी या 3जी डाटा मिलेगा। इसके साथ कंपनी 100 लोकल और नेशनल एसएमएस भी देगी।

सिर्फ जियो ही नहीं ये हैं मुकेश अंबानी के मास्ट प्लान

इकॉनमिक टाइम्स द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस बारे में बीएसएनएल के चेयरमैन अनुपम श्रीवास्तव का कहना है कि भारतीय मोबाइल बाजार में जियो ने बेहद ही प्रतियोगी रणनीति के साथ कदम रखा है और हम हर मामले में इससे मुकाबला करने को तैयार हैं। भारतीय मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए हम 149 रुपये में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग आॅफर पर कार्य कर रहे हैं और जल्द ही इसे लान्च किया जाएगा।

गौरतलब है कि बीएसएनएल लगभग 7 लाख किलोमीटर में फाइबर नेटवर्क है और फिलहाल यह 1.2 करोड़ कस्टमर्स की जरूरतों को ही पूरी करता है। ऐसे में कंपनी अपनी फाइबर नेटवर्क का उपयोग क देश में कम कीमत पर कॉलिंग सेवा मुहैया करा सकती है।

अब एयरसेल ने लॉन्च किया मुफ्त असीमित कॉल आॅर डाटा आॅफर

हालांकि भारत में जियो की 4जी सर्विस लॉन्च के साथ ही ही बीएसएनएल ने 1 रुपए में 1जीबी डाटा देने की घोषणा की थी। कंपनी ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में नए ब्रॉडबैंड उपभोक्ता जोड़ने के लिए बीबी-249 का प्लान लॉन्च किया है। 249 रुपए के इस प्लान में उपभोक्ता 300 जीबी डाटा डाउनलोड कर सकते हैं। 249 रुपए में 300 जीबी डाटा का लाभ आप अगले छह महीनों तक ले सकते हैं।

वहीं फिलहाल बीएसएनएल के पास 4जी सर्विस नहीं है और कंपनी अगले साल साल की शुरुआत में अपनी 4जी सेवा लॉन्च कर सकती है।

हालांकि दूसरे आॅपरे​टरों की बात करें तो अनिल अंबानी की कंपनी रिलांयस कम्यूनिकेशन ने हाल में ही 149 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग सेवा लॉन्च की है। कंपनी ने 4जी उपभोक्ताओं को रिझाने के लिए यह सर्विस लॉन्च की है जिसके तहत आप रिलायंस नंबर से किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं।

रिलायंस कम्यूनिकेशन दे रहा है 149 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग

वहीं एयरसेल भी भारत में फ्री कॉलिंग प्लान पेश कर चुकी है। हालांकि यह प्लान सिर्फ नए उपभोक्ताओं के लिए है। एयरसेल ने एफआरसी148 प्लान को लॉन्च किया है जहां 149 रुपये के रिचार्ज पर आप तीन महीने तक मुफ्त कॉलिंग और डाटा पा सकते हैं। 90 दिनों की वैधता वाले इस सर्विस में एयरसेल टू एयरसेल अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग की जा सकती है। इसमें लोकल और एसटीडी दोनों शामिल हैं। इसके अलावा दूसरे नेटवर्क पर 15,000 सेकेंड प्रति माह के दर से टॉकटाइम है।