Jio के इन प्लान में मिल रहा 10GB तक एक्स्ट्रा डाटा, जल्द करें रिचार्ज

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/06/Jio-Logo.jpg

रिलायंस जियो (Reliance Jio) के प्लान महंगे होने के बाद भी कई शानदार लाभ प्रदान कर रहे हैं। दरअसल, मुकेश अंबानी की कंपनी जियो अपने यूजर्स को एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। वहीं, बिना किसी एक्स्ट्रा कीमत दिए जियो के ऐसे प्लान का को रिचार्ज कराया जा सकता है, जिसमें डेली डाटा के साथ पूरे वैलिडिटी पीरियड के लिए 10 जीबी तक एक्स्ट्रा डाटा भी मिलता है। इतना ही नहीं इन प्लान में आपको डिज्नी+हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल जाता है। साथ ही इनमें कंपनी फ्री कॉलिंग और जियो ऐप्स का फ्री ऐक्सेस मिल रहा है। आइए आगे आपको इन प्लान की पूरी जानकारी देते हैं।

Jio का 601 रुपये वाला प्लान

अगर बात करें इस प्लान की तो इसमें एडिशनल बेनिफिट्स के तौर पर मोबाइल डिज्नी+ हॉटस्टार और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इतना ही नहीं इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इस रिचार्ज में 6जीबी एक्स्ट्रा डाटा भी ऑफर किया जा रहा है। वहीं, प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली 3जीबी डाटा मिलता है। इस हिसाब से यूजर्स को इस प्लान में कुल 90जीबी डाटा मिल जाता है। साथ ही रिचार्ज में डेली 100 फ्री एसएमएस और सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री मिलती है। इसे भी पढ़ें: Mukesh Ambani फिर हुए Jio यूजर्स पर मेहरबान, अब इस डेट तक फ्री देंगे 29 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी और डाटा

image source : indiatoday.in

Jio का 1066 रुपये वाला प्लान

जियो के इस प्लान में 5जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलता है। इस एक्स्ट्रा डाटा के अलावा इस प्लान में 84 दिन की वैधता के साथ हर दिन 2जीबी डाटा मिलता है। इस हिसाब से प्लान में मिलने वाला कुल डाटा 173जीबी हो जाता है। साथ ही डेली 100 फ्री एसएमएस ऑफर करने वाले इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में भी जियो ऐप्स के साथ डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसे भी पढ़ें: ये रहा JioFiber का सबसे सस्ता प्लान, सिर्फ 399 रुपए में मिलते हैं गजब के लाभ

लेटेस्ट वीडियो

Jio का 3119 रुपये वाला प्लान

Jio का यह प्लान सबसे लंबी वैधता वाले रिचार्ज में से एक है। इस प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 2जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा रिचार्ज में 10जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलता है। वहीं, रिचार्ज में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। साथ ही रिचार्ज में डेली 100 फ्री एसएमएस और एक साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।