सलमान खान की ये हैं 5 जबर्दस्त फिल्में; रोमांस, एक्शन और थ्रिलर से हैं भरपूर

Join Us icon

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान (Salman Khan) हर साल ईद (salman khan movie release on eid) पर अपनी फिल्म रिलीज कर देश को ईदी देते हैं। लेकिन, इस साल सलमान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। लेकिन, अगर आप भाई के फैन हैं तो निराश होने की जरुरत नहीं है क्योंकि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सलमान खान की ऐसी कई धमाकेदार फिल्में मौजूद हैं, जिन्हें आप इस गर्मी घर पर आराम से देख सकते हैं। आइए आगे आपको सलमान की (Salman Khan Best Film On OTT) टॉप 5 फिल्मों की जानकारी देते हैं।

Radhe

salman-khan

सलमान खान को बॉक्स ऑफिस का किंग कहा जाता है। उनकी हर फिल्म बड़ी आसानी से 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाती है। लेकिन, कोरोना की वजह से पिछले साल उन्हें अपनी फिल्म राधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करनी पड़ी। पिछले साल ईद के मौके पर आई इस फिल्म को ZEE5 पर देखा जा सकता है।

Antim

antim-movie-salman

अंतिम को पिछले साल बड़े पर्दे पर रिलीज किए जाने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम किया गया था। इस फिल्म में सलमान एक सख्त सिख पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं जिसका नाम राजवीर सिंह है। वहीं उनके बहनोई आयुष शर्मा गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं। ये पहली बार है जब सलमान और आयुष साथ किसी फिल्म में नजर आए। अगर आप सलामान की फिल्म के शौकीन हैं तो यह फिल्म देखी जा सकती है।

BodyGuard

salman-khan-bodyguard

साल 2011 को ईद के दिन सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ रिलीज हई थी। उनकी इस फिल्म के एक्शन सीन्स को काफी पसंद किया गया था। वहीं, सलमान खान की ‘बॉडीगार्ड’ भी 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली एक और फिल्म है। इस फिल्म में सलमान के एक्शन के साथ ही कॉमिडी का तड़का आपको देखने को मिलेगा।

Bajrangi Bhaijaan

bajrangi-bhaijaan

साल 2015 में आई सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ ने कई रिकॉर्ड कायम किए थे। फिल्म की कहानी ने सभी को भावुक कर दिया था। इस फिल्म को अगर आप ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो डिज्नी प्लस हॉटस्टॉर पर देख सकते हैं।

Sultan

salman khan best movies ott netflix zee5 disney plus hotstar

साल 2016 में सलमान ने लोगों को ‘सुल्तान’ के रूप में ईदी दी थी। फिल्म में सलमान और अनुष्का शर्मा ने कमाल की परफॉर्मेंस दी थी, जिसकी बदौलत फिल्म को काफी लोगों ने पसंद किया था। आज भी जब फिल्म टीवी स्क्रीन्स पर चलती है लोग अपनी जगह से नहीं उठ पाते। फिल्म को यूट्यूब पर देखा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here