Exclusive: 12,999 रुपए में लॉन्च होगा Samsung का नया Galaxy A12, जानें क्या होगा खास

Join Us icon

Samsung Galaxy A12 के इंडिया लॉन्च को लेकर काफी समय से लीक व जानकारी सामने आ रही हैं। कुछ समय पहले फोन का प्रोडक्ट पेज सैमसंग इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हुआ था, जिसके बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई थी कि फोन को जल्द ही इंडिया मार्केट में पेश किया जा सकता है। वहीं, अब 91मोबाइल्स को ऑफलाइन रिटेल सोर्स से एक्सक्लूसिव तौर पर फोन की कीमत की जानकारी मिली है। हमें मिली रिपोर्ट से यह साफ हो गया है कि फोन की कीमत 15,000 रुपए से कम होगी।

Samsung Galaxy A12 की कीमत

हमारे सूत्रों के अनुसार Galaxy A12 के बेस वेरिएंट को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा, जिसकी कीमत 12,999 रुपए होगी। इसके अलावा कंपनी 4GB रैम व 128GB स्टोरेज मॉडल को 13,999 रुपए में पेश करेगी। इसके अलावा फोन कुछ ही दिनों में ऑफिशियल पेश किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: लाॅन्च से पहले ही सामने आया Samsung Galaxy A52, 8GB रैम और 64MP कैमरे के साथ होगी 90हर्ट्ज डिसप्ले

samsung-galaxy-a12-price-image-658x1024

Samsung Galaxy A12 की स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी 12 नवंबर महीने में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है। इस फोन को 720 x 1500 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ टीएफटी इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फोन एंडरॉयड ओएस आधारित है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ रन करता है। उम्मीद की जा रही है कि गैलेक्सी ए12 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट के साथ बिकेगा। सैमसंग इंडिया पर फोन का सपोर्ट पेज 4 जीबी रैम से लैस दिखाया गया है।

samsung-galaxy-a12-3

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy A12 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: Samsung का नया धमाका, 6000mAh बैटरी और 48MP क्वाड रियर कैमरे वाला Galaxy M12 किया लॉन्च, जानें क्या है प्राइस

Samsung Galaxy A12 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here