Samsung की मार्केट में तहलका मचाने की तैयारी, भारत में शुरू हुआ Galaxy A13 का प्रोडक्शन

Samsung कुछ हफ्ते पहले ही Galaxy A13 4G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। अब कंपनी भारतीय मार्केट में इस स्मार्टफोन के 5G वेरिएंट – Galaxy A13 5G को उतारने की प्लानिंग पर जुट गई है। 91mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung ने अपने ग्रेटर नोएडा स्थित फैक्ट्री में Galaxy A13 5G स्मार्टफोन का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। यह खबर इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से सामने आई है। अटकले लगाई जा रही है कि सैमसंग Galaxy A13 5G स्मार्टफोन आने वाले कुछ हफ्तों में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि सैमसंग इस डिवाइस को दिसंबर 2021 में अमेरिका में पहले ही लॉन्च कर चुकी है।
Samsung Galaxy A13 5G स्पेसिफिकेशन्स और फीचस
Samsung Galaxy A13 5G स्मार्टफोन के डिजाइन और लुक की बात करें तो सैमसंग के गैलेक्सी ए सीरीज के स्मार्टफोन Galaxy A32 जैसा ही होगा। सैमसंग के Galaxy A13 5G स्मार्टफोन स्मार्टफोन में 6.5-इंच का LCD पैनल दिया जाएगा। सैमसंग के इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1600 x 720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। सेल्फी कैमरा के लिए सैमसंग के इस फोन की डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच (Infinity-V) दिया जाएगा।
Galaxy A13 5G स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फ़ोन के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। Galaxy A13 5G स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। सैमसंग के इस फ़ोन के फ़्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा दिया जाएगा।
Samsung ने अमेरिका में Galaxy A13 5G स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 700 SoC के साथ पेश किया गया है। सैमसंग के इस फोन में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दिया गया है। इसके साथ ही फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में NFC का भी सपोर्ट दिया गया है। संभव है कि भारत में यह फ़ीचर न दिया जाए।
कनेक्टिविटी की बात करें तो Samsung Galaxy A13 5G स्मार्टफोन में sub-6GHz 5G, डुअल-बैंड WiFi, Bluetooth, USB Type-C पोर्ट, और 3.5mm हेडफोन जैक दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में साइड माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर, सिंगल स्पीकर, Android 11, 5,000mAh बैटरी और, 15W चार्जिंग दिया जाएगा। सैमसंग के इस स्मार्टफोन के साइज की बात करें तो यह 164.5 x 76.5 x 8.8mm है। सैमसंग के इस फ़ोन का वजन 195g है।
Samsung Galaxy A13 5G कीमत
Samsung Galaxy A13 5G स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो इस फोन को अमेरिका में 249 डॉलर (करीब 18,700 रुपये) की क़ीमत में लॉन्च किया है।