पंच-होल डिसप्ले के साथ Samsung Galaxy A21s वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, अब इंडिया में होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/04/Samsung-Galaxy-A21.jpg

91मोबाइल्स ने कल ही सैमसंग के आने वाले स्मार्टफोन Samsung Galaxy A21s की एक प्रोमोशनल वीडियो शेयर की थी। इस वीडियो के सामने आने से एक ओर जहां यह पुख्ता हो गया था कि सैमसंग अपनी ‘गैलेक्सी ए’ सीरीज़ का यह आगामी फोन इंडिया में भी लॉन्च करेगी वहीं दूसरी ओर वीडियो के जरिये फोन के कैमरा फीचर्स भी सामने आ गए हैं। सैमसंग ने हालांकि अभी तक गैलेक्सी ए21एस के लॉच की जानकारी नहीं दी है लेकिन आज यह फोन गूगल प्ले कंसोल पर भी लिस्ट हो गया है जहां Samsung Galaxy A21s की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है।

Samsung Galaxy A21s को Google Play Console पर इसी नाम के साथ लिस्ट किया गया है यहां फोन को पंच-होल डिसप्ले पर बना दिखाया गया है। लिस्टिंग में फोन को 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली डिसप्ले पर बना दिखाया गया है। यहां फोन के स्क्रीन साईज़ की तो जानकारी नहीं मिली है लेकिन यह जरूर साफ हो गया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए21एस की डिसप्ले 440DPI वाली होगी। लिस्टिंग में फोन को 3 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है। हालांकि इस बात को भी नहीं नकारा जा सकता है कि Samsung Galaxy A21s को एक से ज्यादा वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी।

Samsung Galaxy A21s को गूगल प्ले कंसोल पर एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस दिखाया गया है। इसके साथ की गैलेक्सी ए21एस में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग का ही एक्सनॉस 850 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एआरएम माली जी76 जीपीयू चिपसेट दिए जाने का भी खुलासा हुआ है। बहरहाल लिस्टिंग से साफ हो गया है कि Samsung बेहद जल्द Galaxy A21s को बाजार में उतारने वाली है।

Samsung Galaxy A21s

विभिन्न लीक्स और सर्टिफिकेशन्स साइट्स पर गैलेक्सी ए21एस की विभिन्न स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ चुकी है। लीक के मुताबिक इस फोन को 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55 इंच की एचडी+ आईपीएस डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के मुताबिक सैमसंग का यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च होगा। वहीं फोन में 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। इसके अलावा डिवाइस की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकेगा।

Samsung Galaxy A21s को ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लीक के मुताबिक फोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही इस फोन में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 2 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर दिया जा सकता है। उम्मीद है कि ये सेंसर्स अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, पोर्टरेट लेंस और डेफ्थ सेंसर होंगे। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। यह भी पढ़ें : Redmi 10X गूगल पर हुआ लिस्ट, Xiaomi जल्द लॉन्च करने वाली है कम कीमत वाला यह शानदार फोन

सैमसंग गैलेक्सी ए21एस एक डुअल सिम फोन होगा जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करेगा। फोन में FS स्कैनर, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, एनएफसी कनेक्टिविटी, 3.5एमएम हैडफोन जैक और ब्लूटूथ 5.0 जैसे बेसिक कनेक्टिविटी देखने को मिलेंगे। वहीं पावर बैकअप के लिए Galaxy A21s में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह फोन Black, White और Blue कलर में लॉन्च होगा। बहरहाल उम्मीद है कि सैमसंग बेहद जल्द गैलेक्सी ए21एस की लॉन्च डेट से पर्दा उठा देगी।