
साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Samsung अपनी A सीरीज के अंदर Galaxy A71 और Samsung Galaxy A91 फोन जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। इन फोन्स को सबसे पहले नीदरलैंड की मार्केट में पेश किया जाएगा। उम्मीद है कि कंपनी अगले साल इन दोनों फोन्स को लॉन्च कर सकती है। वहीं, कहा जा रहा है कि फोन एंडरॉयड 10 पाई पर कार्य करेंगे।
गैलेक्सीक्लब की रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy A71 और Galaxy A91 को नीदरलैंड में अगले साल लॉन्च किया जाएगा। वहीं, यह फोन एंडरॉयड 10 पर कार्य करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इन हैंडसेट को सैमसंग गैलेक्सी एस11 सीरीज़ को पेश करने के बाद ऑफिशियल तौर पर पेश करेगी।
हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि गैलेक्सी ए71 में कंपनी का नया एक्सीनॉस 9630 प्रोसेसर होगा। बताया जा रहा है कि इसे सबसे पहले गैलेक्सी ए सीरीज़ के एक फोन में इस्तेमाल किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A सीरीज़ के 9 स्मार्टफोन का हुआ पेटेंट फाईल, देखें क्या हैं इनके नाम
दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए71 में चार रियर कैमरों वाला सेटअप होगा। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर, 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लें और टाइम ऑफ फ्लाइट सेंसर हो सकता है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार गैलेक्सी ए91 में 6.7-इंच होल-पंच डिज़ाइन वाला डिसप्ले होगा। इसके अलावा फोन में 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकती है। वहीं, गैलेक्सी ए91 में 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 16-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर, 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 12-मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और टाइम ऑफ फ्लाइट सेंसर दिया जा सकता है।



















