क्या सैमसंग गैलेक्सी ए81 में होगा नोट की तरह एस पेन?

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/09/Samsung-Galaxy-Note-10-Plus-Spen.jpg

हाल में सैमसंग के कई नए डिवाइस को लेकर खुलासा किया गया है। खबर है कि कंपनी जल्द ही गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी नोट10 का छोटा संस्करण लाने की तैयारी कर रही है। इन फोंस को Galaxy S10 Lite, Galaxy Note10 Lite नाम से लॉन्च किया जा सकता है। वहीं हाल में 91मोबाइल्स को मिली जानकारी के अनुसार ये फोन दिसंबर में ही लॉन्च किए जा सकते हैं। इनके अलावा भी Samsung Galaxy S11, Galaxy Fold 2 और A51 जैसे डिवाइस को लेकर भी काफी चर्चाएं हो रही हैं। वहीं आज कंपनी के एक और फोन की खबर आई है जो लोगों को थोड़ी चौंका सकती है। प्राप्त सूचना के अनुसार Samsung Galaxy A81 मॉडल को लॉन्च करने का प्लान कर रहा है और इस फोन में आपको स्टायलस के साथ पेश किया जा सकता है। आमतौर पर सैमसंग गैलेक्सी नोट सीरीज में स्टायलस देखने को मिलता है जिसे S-Pen का नाम दिया गया है। अब कंपनी Samsung Galaxy A8 में भी S-Pen फीचर को पेश करने वाली है। इसे भी पढ़ें: Redmi K30 में होगी 120हर्ट्ज़ वाली 6.66 इंच की डिसप्ले और डुअल पंच-होल सेल्फी कैमरा, रियल फोटो आई सामने

हाल में यह फोन Samsung SM-AN815F नाम से सर्टिफिकेशन से साइट पर लिस्ट हुआ था। इस खबर को सबसे पहले सैममोबाइल वेबसाइट ने किया है। उन्हीं के रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है। इससे पहले ए सीरीज के फोन SM-AXXXX नाम से लिस्ट होते थे। वहीं गैलेक्सी एस सीरीज के फोन SM-GXXXX नाम से और नोट सीरीज के फोन SM-NXXXX नाम से इस बार कंपनी ने SM-AN815F नाम मॉडल को लिस्ट किया है जो Samsung Galaxy A81 के लिए है। ऐसे में आशा की जा सकती है कि A सीरीज के फोन में नोट फीचर होगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A51 होगा कंपनी का सबसे सस्ता क्वॉड कैमरा फोन, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने

हालांकि फोन के स्पेसिफिकेशन की ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन रिपोर्ट में इस बार का खुलासा किया गया है कि इस फोन में 128जीबी की मैमोरी होगी।

सैमसंग S-Pen
सैमसंग अपने गैलेक्सी नोट सीरीज के फोन में एस पेन फीचर को पेश करता है। हालांकि नोट फोन काफी महंगे होते हैं ऐसे में कंपनी ने कभी-कभी इसे थोड़े कम बजट में लाने की कोशिश की है। इससे पहले सैमसंग ने 2015 में गैलेक्सी नोट 5 एक्टिव को ​पेश किया था जिसमें बड़ी बैटरी के साथ S-Pen फीचर दिया गया था। वहीं कंपनी अब गैलेक्सी ए81 के साथ इसे फिर से दोहराना चाहती है।