
Samsung ने इसी साल सितंबर महीने में अपनी ‘गैलेक्सी ए सीरीज़’ के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन Galaxy A90 को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में उतारा गया था जिसने फिलहाल भारतीय बाजार में एंट्री नहीं ली है। Galaxy A90 लॉन्च के महीनेभर बाद ही अब इसी सीरीज़ के एक और स्मार्टफोन Galaxy A90s की जानकारी भी सामने आ रही है। Galaxy A90s को कोरियन सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट किया गया है जहां फोन और इसकी बैटरी से जुड़ा अहम खुलासा हुआ है।
Samsung Galaxy A90s को कोरियन सर्टिफिकेशन्स साइट सेफ्टीकोरिया पर लिस्ट किया गया है। वेबसाइट पर फोन की लिस्टिंग SM-A907F मॉडल नंबर के साथ हुई है। इस लिस्टिंग में हालांकि फोन की अधिक स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आई है लेकिन Galaxy A90s के बैटरी पावर की जानकारी यहां जरूर सामने आ गई है। लिस्टिंग की मानें तो Samsung Galaxy A90s में 4200एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। सर्टिफिकेशन्स साइट पर Galaxy A90s के बैटरी का मॉडल नंबर EB-BA907ABYL बताया गया है।
Samsung Galaxy A90s
Samsung Galaxy A90s को लेकर हाल ही में कुछ लीक्स सामने आए थे जिनमें बताया गया था कि इस स्मार्टफोन को 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया जाएगा। हालांकि हो सकता है कि Galaxy A90s एक से ज्यादा वेरिएंट्स में लॉन्च हो। वहीं लीक में Samsung Galaxy A90s के दो कलर वेरिएंट भी सामने आए थे जिनमें ब्लैक और व्हाईट कलर का खुलासा हुआ है। बहरहाल Samsung Galaxy A90s की पुख्ता डिटेल के लिए सैमसंग की घोषणा का इंतजार करना होगा।
Samsung Galaxy A91
हाल ही में सैमसंग के Galaxy A91 की स्पेसिफिकेशन्स भी इंटरनेट पर लीक हुई थी। लीक में बताया गया था कि यह डिवाईस 6.7 इंच की फुलएचडी+ इनफिनिटी ‘यू’ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। Samsung Galaxy A91 को इस रिपोर्ट में 8 जीबी रैम मैमोरी और 128 जीबी स्टोरेज से लैस बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार Galaxy A91 को एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 10 पेश किया जाएगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इस डिवाईस में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट देखने को मिलेगा।

Samsung Galaxy A91 को क्चॉड रियर कैमरे से लैस बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा जो ओआईएस फीचर से लैस होगा। यह फोन 8 मेगापिक्सल से लेकर 12 मेगापिक्सल तक का वाइड एंगल लेंस सपोर्ट कर सकता है। वहीं साथ ही फोन में 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए Samsung Galaxy A91 में एफ/2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात कही गई है।
Samsung Galaxy A91 को इस रिपोर्ट में ब्लूटूथ 5.0 और वाईफाई से लैस बताया गया है। वहीं फोन में यूएसबी टाईप सी पोर्ट के साथ 4500एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है। रिपोर्ट के अनुसार Galaxy A91 की बैटरी 45वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। बहरहाल Samsung Galaxy A91 की स्पेसिफिकेशन्स को हम तब तक पुख्ता नहीं कहेंगे जब तक Samsung की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी जाती है।




















